बच्चे के लिए सुरक्षा कवच है प्रेगनेंसी में किया गया व्यायाम, इन बातों का ध्यान रखे हाेने वाली मां

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:35 AM (IST)

नारी डेस्क: गर्भावस्था में सही व्यायाम मां और शिशु का बेहतर सुरक्षा कवच है यह बिल्कुल सही है। सही और सुरक्षित एक्सरसाइज न सिर्फ मां को फिट रखती है, बल्कि शिशु के विकास में भी मदद करती है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया व्यायाम जेस्टेशनल डायबिटीज और प्रीक्लेम्पसिया जैसी जटिलताओं के जोखिम को कम करने के साथ-साथ भ्रूण के विकास और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।


गर्भावस्था में व्यायाम क्यों जरूरी है?

यह शरीर को मजबूत और एक्टिव रखता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। डिलीवरी को आसान बनाने में मदद करता है, स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करता है। यानी यह मां और बच्चे दोनों के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। दूसरे और तीसरे चरण में महिलाओं को कम प्रभाव वाले और नियंत्रित व्यायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार के जोखिम से बचा जा सके।


 सुरक्षित और फायदेमंद एक्सरसाइज

वॉकिंग:   यह सबसे आसान और सुरक्षित एक्सरसाइज है, रोज 20–30 मिनट चलना फायदेमंद है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और वजन कंट्रोल में रहता है

प्रेग्नेंसी योग:  हल्के योगासन और प्राणायाम शरीर को रिलैक्स और फ्लेक्सिबल बनाते हैं। इससे डिलीवरी के समय मदद मिलती है

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज: यह पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाते हैं, इससे डिलीवरी आसान होती है और ब्लैडर कंट्रोल बेहतर होता है।

स्विमिंग:  शरीर पर कम दबाव डालने वाली एक्सरसाइज पूरे शरीर को आराम और ताकत मिलती है


जरूरी सावधानियां

भारी वजन उठाना, ज्यादा कूद-फांद वाले वर्कआउट, पेट पर दबाव डालने वाली एक्सरसाइज से बचें। कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, शरीर की क्षमता के अनुसार ही करें। थकान या दर्द होने पर तुरंत रुक जाएं, पानी की कमी न होने दें। प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहना जरूरी है, लेकिन ओवरएक्टिव होना नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था में सही और सुरक्षित व्यायाम मां और शिशु दोनों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। इससे आप फिट, खुश और स्वस्थ प्रेग्नेंसी का अनुभव कर सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static