सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में भी दिखती है होली की धूम, लुभावना नजारा देख पर्यटक होते हैं आकर्षित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 04:02 PM (IST)

हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर भारत में बहुत ही धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाकर लोग त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। इसके अलावा होली वाले दिन सारे गिले शिकवे भूलकर एक-दूसरे के रंग में डूबते हैं। रंगों का यह त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे देश यहां पर होली का त्योहार मनाया जाता है...

म्यांमार 

म्यांमार में होली जैसा ही त्योहार मेकांग बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा इस त्योहार को थिंगयान भी कहते हैं। थिंगयान पर सभी लोग एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं। माना जाता है कि ऐसे एक-दूसरे पर पानी फेंक कर सारे पाप धुल जाते हैं। इसके अलावा बीते कुछ सालों से म्यांमार में रंगों से भी धूमधाम के साथ खेला जाता है। 

PunjabKesari

रोम 

रोम में भी होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है यहां खेली जाने वाली होली को रेडिका कहते हैं। यह त्योहार यहां पर मई के महीने में मनाया जाता है। रंगों की होली खेलने से पहले यहां रात में लकड़ियां जलाकर होली दहन भी किया जाता है। अगले दिन लोग इसी के चारों और नाचे हुए रंगों से होली खेलते हैं। इस दौरान फूलों की बौछार भी की जाती है। माना जाता है कि इससे अन्न की देवी फ्लोरा की कृपा होती है और फसलों की अच्छे से पैदावार भी होती है।

मॉरिशस 

समुद्री तटों और सौंदर्य से भरा हुए शहर मॉरिशस में भी होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर होली बसंत पचंमी से ही शुरु हो जाती है और करीबन 1 महीने तक चलती है। इसके अलावा यहां पर होलिका दहन भी धूमधाम से किया जाता है। दूर-दूर से भी पर्यटक आकर इस होली का हिस्सा बनते हैं। इसके अलावा यहां के कई हिस्सों में पानी की बौछार भी की जाती है। 

PunjabKesari

नेपाल 

भारत के पड़ोसी देश में भी लगभग ऐसे सारे त्योहार मनाए जाते हैं जो भारत में मनाते हैं परंतु यहां की होली थोड़ी अलग होती है। नेपाल की होली को फागु पुन्हि कहा जाता है। यह फाल्गुन पूर्णिमा से मिलता जुलता त्योहार होता है। राजतंत्र के दौरान महल में एक बांस का खंभा गड़कर इस त्योहार की शुरुआत होती  है जो पूरे हफ्ते तक चलती है। पहाड़ी इलाकों में होली भारत की होली से एक दिन पहले मनाई जाती है। 

पोलैंड 

पोलैंड में होली को अर्सीना नाम के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। अर्सीना भी होली के रंगों के जैसा ही उत्सव होता है। यहां पर लोग फूलों के रंग, इत्र से होली खेलते हुए एक-दूसरे के गले मिलते हैं। पोलैंड में इस दिन को दुश्मनी भुलाकर एक-जुट होकर मनाने का पर्व माना जाता है। 

PunjabKesari

स्पेन 

स्पेन के बुनोल नाम के शहर में हर साल अगस्त महीने में टोमाटीनो नाम का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर टमाटर की होली खेलते हैं। इस त्योहार का कोई धार्मिक महत्व नहीं परंतु फिर भी टोमेटो फेस्टिवल की तुलना भारत की होली से की जाती है। 

अफ्रीका 

अफ्रीका देश में भी होलिका दहन जैसी ही एक परंपरा है इस परंपरा को ओमेना बोंगा कहा जाता है। इस दिन यहां के लोग आग जलाकर अन्न देवता को याद करते हैं। साथ में  रातभर जलती हुए आग के चारों और नाचते गाते हुए त्योहार मनाते हैं। 

थाईलैंड 

थाईलैंड में होली के त्योहार को सांग्क्रान कहते हैं। सांगक्रान वाले दिन सभी लोग बौद्ध मठों में जाकर भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं। इसके अलावा एक-दूसरे पर इत्र वाली पानी भी फेंकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static