जय कन्हैया लाल की... जन्माष्टमी पर ब्रज मंडल का कोना कोना हुआ कृष्णमय, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 06:34 PM (IST)

नारी डेस्क:  जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ब्रज मंडल का कोना कोना कृष्णमय हो गया है और भक्ति यहां पर नृत्य कर रही है। मन्दिरों में लम्बी लम्बी लाइने लगी हैं। आज सुबह जब जन्माष्टमी की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शहनाई और बम्ब वादन से हुई तो जन्मस्थान परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। 

PunjabKesari
इसके बाद ही मंगला आरती हुई तथा अभिषेक के बाद उपस्थित जनसमुदाय में चरणामृत का वितरण किया गया। जन्मस्थान परिसर के गर्भगृह को जेल का स्वरूप देना आज तीर्थयात्रियों की चर्चा का विषय बना रहा। अब तक दो लाख से अधिक लोग श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मन्दिरों के दर्शन कर चुके थे तथा श्रद्धालुओं का तेजी से आना जारी था।    

PunjabKesari
विख्यात द्वारकाधीश मन्दिर में आज जन्माष्टमी की शुरूआत पहले कान्हा की प्रिय वंशीवादन से हुई तथा बाद में शहनाई और नगाड़ी भी इसमें शामिल हो गए। आज प्रात:कालीन अभिषेक के बाद मन्दिर में मौजूद सभी भक्तो में चरणामृत का वितरण किया गया। शहर में रहनेवाले अधिकांश लोग इस चरणामृत को गृहण करने के बाद ही अपना वृत शुरू करते हैं।       

PunjabKesari
वृन्दावन के मन्दिरों में आज जन्माष्टमी मनाई गई। राधा श्यामसुन्दर मन्दिर में आज जन्माष्टमी की शरूवात अखंड हरिनाम संकीर्तन से हुई। यह संकीर्तन रात 2 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहेगा। वृन्दावन इस्कान में आज जहां विदेशी भक्तों ने निर्जला वृत रखा वहीं मंगला आरती के बाद दर्शन आरती के पहले मन्दिर के विगृहों को नई पोशाक धारण कराई गई तथा सुबह से कीर्तन चल रहा है।

PunjabKesari
आज सुबह से ही मन्दिर में दर्शन के लिए आने वाले हर भक्त को वृत का प्रसाद खाने के लिए दिया जा रहा है। उधर उत्तर को दक्षिण से जोड़ने वाले रंग जी मन्दिर में आज जन्माष्टमी का आयोजन दक्षिण और उत्तर भारत की परंपराओं को मिलाकर किया गया। 

PunjabKesari
वैसे जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर घर एक मन्दिर बन गया है तथा भजन और कीर्तन के आयोजन से वातावरण भक्ति से परिपूर्ण हो गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static