Anil Ambani के 17 मंजिला महलनुमा घर ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई,जानें कीमत

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:05 PM (IST)

नारी डेस्क : जहां मुकेश अंबानी दुनिया भर में अपनी रईसी के लिए जाने जाते हैं वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी पैसे के चलते ही मुश्किलों में फंसे हुए हैं। अब ईडी तेजी से एक्शन करते हुए उनकी संपत्तियों को अटैच कर रही हैं, ईडी ने उनके 17 मंजिला महलनुमा घर  एबोड 'Abode' को अटैच कर लिया है। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया की तरह एबोड भी देश के महंगे घरों में से एक है।

PunjabKesari

देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है ‘एबोड’

Anil Ambani के मुंबई के पाली हिल में स्थित ये एबोड (Abode House) देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर शामिल है और आधिकारिक सूत्रों के की मानें तो इस घर की कीमत 3716.83 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो इस लग्जरी हाउस की कीमत करीब 5000 करोड़ रुपये बताई जाती रही है।
जहां अनिल टीना अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

PunjabKesari

महल से कम नहीं है अनिल अंबानी का यह आशियाना

अगर इस घर को महल कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि इस शानादर बिल्डिंग में हर तरह की सुविधा है। 16,000 वर्गफुट और 66 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग की गिनती देश की सबसे ऊंची प्राइवेट बिल्डिंगों में भी की जाती है। अनिल अंबानी के घर से सूर्यादय और सूर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता हे। मंदिर, जिम, स्विमिंग पूल से लेकर लग्जरी कार कलैक्शन को रखने का गैराज, हर सुविधा यहां मौजूद है और घर की छत पर एक हेलीपैड बना है।

PunjabKesari

पूरा परिवार रहता है इसी घर में

इस आलीशान घर में अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और दोनों बेटे जय अनमोल अंबानी व जय अंशुल अंबानी के साथ रहते हैं। एक समय यह घर अंबानी परिवार की शान और रुतबे का प्रतीक माना जाता था, लेकिन अब ED की कार्रवाई के बाद यह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static