शहद में मिलाकर खाएं ये चीजें, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे भी कई फायदे

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 05:08 PM (IST)

लोग पुराने समय से ही शहद का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर शहद सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व मेटाबॉलिज़्म तेजी से बूस्ट होता है और वजन कंट्रोल रहता है। मगर इसका कुछ चीजों के साथ सेवन करने से दोगुना फायदा मिलता है। चलिए जानते हैं फिट एंड फाइन रहने के लिए शहद का किन चीजों के साथ सेवन करना चाहिए...

वजन घटाने में फायदेमंद

शहद पोषक तत्वों, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, वजन घटाने के साथ यह सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। चलिए जानते हैं शहद को खाने का तरीका व फायदों के बारे में...

PunjabKesari

शहद और काले चने

भीगे काले चनों में शहद मिलाकर खाने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इससे कोलेस्ट्राल लेवल कम होकर दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही यह पाचन शक्ति और हड्डियों में मजबूती प्रदान करता है। दोनों का एक साथ सेवन करने से खून की कमी दूर होती है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

शहद और दालचीनी

आप ग्रीन टी में 1 चम्मच शहद और चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाकर पीएं। इससे मेटाबॉलिज़्म प्रक्रिया और इम्यूनिटी तेज होगी। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम होगा।  पेट लंबे समय तक भरा रहने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी।

शहद और लहसुन

सुबह खाली पेट 1-2 कलियां लहसुन के साथ 1 चम्मच खाने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है।

PunjabKesari

शहद और नींबू

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। मेटाबोलिज्म प्रक्रिया तेज होती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा स्किन भी गहराई से साफ व पोषित होकर ग्लोइंग नजर आती है।

 शहद और लौंग

5 लौंग को भूनकर पीसकर पाउडर बनाएं। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण को चाटें। इससे मितली, उल्टी, जी मिचलाान आदि समस्याओं से आराम मिलता है। इसे प्रेगनेंसी में भी खाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static