आज से ही खाएं ये 5 फल, हफ्तेभर में चेहरे पर आएगा Natural Glow

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 11:24 AM (IST)

हर कोई साफ, सुंदर व ग्लोइंग स्किन चाहता है। मगर बदलते मौसम व अच्छे से स्किन की देखभाल ना करने से चेहरा रूखा व बेजान नजर आने लगता है। साथ ही बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां पड़ने लगती है। ऐसे में स्किन केयर के साथ खाने में भी कुछ चीजों को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे स्किन गहराई से पोषण मिलने के साथ रिपेयर होने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बताते हैं, जिसका सेवन करने से हफ्तेभर में ही आपके चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा...

सेब 

रोजाना 1 सेब का सेवन बीमारियों से बचाने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-ए़जिंग गुण त्वचा को अंदर से रिपेयर करके स्किन को जवां बनाएं रखने में मदद करता है। इसके अलावा लिए सेब को मिक्सी में पीसकर तैयार पेस्ट को चेहरे को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ताजे पानी से मुंह धोएं। इससे डेड स्किन सैल्स साफ होकर नई त्वचा आने में मदद मिलेगी। दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयों की समस्या दूर होकर चेहरा सुंदर, बेदाग व ग्लोइन दिखेगा। 

दही 

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12, आयरन, कैल्शियम, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन सैल्स को रिपेयर करने के साथ खून को साफ करता है। आप इसका चावल के साथ रायता के रूम में या लस्सी बना कर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच दही, चावल का आटा और 1/2 बड़ा चम्मच बेसन को मिलाकर इसका फेसपैक भी लगाया जा सकता है। इससे चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे दूर होकर साफ, निखरी व ग्लोइंग त्वचा मिलती है।

PunjabKesari

दूध 

रोजाना 2 गिलास दूध पीने से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। डेड स्किन सैल्स साफ होकर नई त्वचा आने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सोने से पहले कच्चा दूध से चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। फिर इसे 1 घंटा या रातभर लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन गहराई से रिपेयर होगी। चेहरे का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। ऐसे में स्किन साफ, निखरी, मुलायम और जवां नजर आएगी। 

तरबूज 

तरबूज खाना लगभग सभी को पसंद होता है। खाने में टेस्टी होने के साथ यह स्किन को अंदर से रिपेयर करने का काम करता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा तरबूज के जूस से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट कर इसे लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। इससे त्वचा से जुड़ी परेशानियां दूर होकर स्किन पर नेचुरल व गुलाबी निखार आने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

नींबू

विटामिन सी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर नींबू का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं इसका सेवन करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है। आप इसके गर्म पानी में मिलाकर पी सकती है। इसके अलावा इससे फेसपैक भी बनाया जा सकता है।  इसके लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच सादा पानी या ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 1 घंटा या रात भर लगा रहने दें। बाद में चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे  स्किन गहराई से साफ होकर सुंदर, ग्लोइंग और मुलायम नजर आएगी। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static