Food For Gut Health: आंतों को स्वस्थ रखना है तो आज से ही खाएं ये चीजें

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 10:42 AM (IST)

हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं रखने में हमारी आंतें अहम भूमिका निभाती है। ये मुख्य रूप से बड़ी व छोटी दो तरह की होती है। बड़ी आंत पानी और छोटी आंत में विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य तत्व अवशोषित होते हैं। आंतों की कार्य प्रणाली में गड़बड़ी होने से इसका प्रभाव पाचन तंत्र, दिल, दिमाग, स्किन, वजन, इम्यूनिटी व शरीर में हार्मोनल लेवल पर पड़ता है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए हैल्दी डाइट का लेना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको आंतों को स्वस्थ व मजबूत बनाएं रखने के कुछ सुपर फूड्स बताते हैं...

आंतों को स्वस्थ रखेंगी ये चीजें

PunjabKesari

प्याज 

प्यार आंतों को हैल्दी व एक्टिव रखने में मदद करता है। यह प्रीबायोटिक है, जिसमें अधिक मात्रा में क्वैरसेटिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह आंतों को फ्री रेडिकल से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन व अन्य पोषक तत्व होने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। खासतौर पर खाली पेट कच्चा प्याज खाने से अपच व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से आराम मिलता है। आप इसे सलाद, सब्जी, चाट आदि में शामिल करके खा सकती है। 

ओटमील 

ओटमील आंतों व पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। ऐसे में पेट साफ होने में मदद मिलती है। ऐसे में पाचन क्रिया मजबूत होने के साथ पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। इसका सेवन सुबह या शाम के नाश्ते में करना बेस्ट रहेगा। 

डार्क चॉकलेट

बच्चे को हो बड़े चॉकलेट हर किसी को खाने में पसंद होती है। मगर डेली डाइट में डार्क चॉकलेट का सेवन करना बेस्ट रहेगा। भले ही यह स्वाद में कड़वी होती मगर यह आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। यह आंतों में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया को हैल्दी रखने में फायदेमंद होती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कोरोआ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो आंतों में गुड़ बैक्टीरिया को बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

ग्रीन-टी

बहुत सी महिलाएं वजन कम करने व चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ग्रीन-टी का सेवन करती है। मगर यह आंतों को स्वस्थ रखने में भी बेहद फायदेमंद होती है। असल में, यह पोलीफेनॉल का एक अच्छा स्त्रोत होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कोलेन में हैल्दी माइक्रोब बनने में मदद मिलती है। इसके अलावा रोजाना 1-2 कप ग्रीन- टी का सेवन करने से फैटी एसिड, गुड़ व बैड बैक्टीरिया के स्तर को ठीक रखने में मदद करता है। 

ब्रोकली

हरी पत्तेदार सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खासतौर पर आंतों को हैल्दी रखने के लिए ब्रोकली बेहद मददगार साबित होती है। इसमें मौजूद कोलन सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। साथ ही आंतों मों मौजूद गुड़ व बैड बैक्टीरिया को मेंटेन रखती है। इसके आप सब्जी, सलाद, सूप या पुलाव में शामिल की तरह अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है। 

PunjabKesari

केला

केला विटामिन, कैल्शियम, फाइबर आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके साथ ही यह प्रोबायोटिक का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें स्‍टार्च बड़ी आंत में फरमेंट होता है, जो यहां पर मौजूद गु़ड़ बैक्‍टीरिया के पोषण के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप आंतों को स्वस्थ रखने के लिए इसका शेक, फ्रूट सैलेड, चाट आदि की तरह सेवन कर सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static