प्रेग्नेंसी में दिनभर रहती है थकान? खाएं ये 5 फल, कई अन्य समस्याएं भी होगी दूर !

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 03:38 PM (IST)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव आते है और उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में थकान व कमजोरी महसूस कर रहे तो आपको फलों का सेवन करना चाहिए। शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए फलों का सेवन करना एक बेहतर विकल्प माना जाता है। एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि फलों का जूस पीने के बजाय फलों को खाएं। फल में मौजूद फाइबर ही आपके शरीर के ल‍िए फायदेमंद होते हैं, जूस एकमात्र शुगर होता है। साथ ही फलों को कभी भी मिक्स कर के न खाएं, एक समय में केवल एक ही फल खाना चाहिए। चलिए आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताते है ज‍िनका सेवन करने से आप प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली थकान की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं।

अनार 

भरपूर एनर्जी के लिए आप अनार का सेवन कर सकते है। इसमें विटामिन के, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन की अच्‍छी मात्रा होती है। प्रेग्नेंसी में बोन लॉस की समस्‍या भी होती है ज‍िससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मजबूत हड्डियों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होगा। 

PunjabKesari

कीवी 

कीवी में विटामिन सी, ई, ए, फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी में इसे खाने से घबराहट जैसी समस्‍या भी दूर होती है। कीवी के अलावा आप चीकू, एप्रिकाट आदि का सेवन कर सकते है उसमें भी भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से आप प्रेग्नेंसी में खून की कमी की शिकायत से भी बच सकते हैं।      

    PunjabKesari

 सेब 

प्रेग्नेंट महिला को सेब का सेवन तो जरूर करना ही चाहिए। इससे प्रेग्नेंसी में शुगर लेवल ठीक रहता है।  सेब में सीओक्‍यू10, मैग्‍न‍िश‍ियम पाया जाता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।  इसके अलावा आप केला, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी का सेवन भी कर सकती हैं।   

PunjabKesari

एवोकाडो

 प्रेग्नेंसी के दौरान नाशपाती के सेवन से थकान ही नहीं बल्कि कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। इसमें फाइबर, फॉलेट, पोटेशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। साथ ही एवोकाडो खाएं। एवोकाडो में फाइबर, कॉपर, विटामिन बी मौजूद होते हैं जिससे थकान और पैरों में होने वाली क्रैम्प्स की समस्‍या भी दूर होती है।    

संतरा

संतरे में सीओक्‍यू10, मैग्‍न‍िश‍ियम, पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। संतरे के अलावा आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें मैग्‍न‍िश‍ियम और पोटैश‍ियम मौजूद होता हो। जैसे- किशमिश,नींबू, खजूर, आदि। 

PunjabKesari
नोटः प्रेग्नेंसी के दौरान ताजे फलों का ही सेवन करें ताकि होने वाली मां और बच्‍चे की अच्‍छी सेहत बनी रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static