Woman Care: पीरियड आने से कुछ दिन पहले खाएं ये चीजें, दर्द होगा कम

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 06:19 PM (IST)

महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म यानि पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें पेट में दर्द की समस्या भी होती है। वहीं कइयों को तो असहनीय दर्द सहना पड़ता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड डेट से कुछ दिन पहले कुछ चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे दर्द की समस्या कम होती है। साथ ही पीरियड खुलकर आने जैसी समस्याएं भी दूर होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

अजवाइन का पानी

अजवायन 150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।

जीरा पानी

जीरा की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप जल्दी और बिना दर्द के पीरियड्स लाने के लिए इसका सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच जीरा उबालें। पानी के आधा होने पर दिनभर इसे पीएं। आप खाने के बाद थोड़ा सा जीरा पानी के साथ खा भी सकती है। इससे पीरियड जल्दी व खुलकर आएंगे। साथ ही पेट व बॉडी पेन से आराम रहेगा।

PunjabKesari

कच्चा पपीता

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, पीरियड जल्दी लाने के लिए कच्चा पपीता का बेस्ट माना जाता है। पपीते में एक ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव डालता है। ऐसे में पीरियड्स जल्दी आने में मदद मिलती है। आप पीरियड्स दौरान भी कच्चे पपीते का जूस बनाकर पी सकती है। इससे पीरियड पेन से आराम मिलता है।

मेथी दाना

मेथी दाना आयरन, पोटैशियम, फाइबर, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका पानी पीने से पीरियड से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच मेथी दाना उबालें। पानी के आधा होने पर दिनभर पीएं। इससे पीरियड जल्दी व बिना दर्द किए आएंगे।

अनार खाएं

अपनी नियमित से 15 दिन पहले अनार जूस पीएं। आप दिन में 2-3 बार इसका सेवन कर सकती हैं। आप चाहें तो अनार के दाने भी खा सकती है। इससे शरीर में खून बढ़ने में मदद मिलेगी। ऐसे में जल्दी ही पीरियड आ जाएंगे। साथ ही उस दौरान दर्द की शिकायत कम होगी। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम होगा।

PunjabKesari

तिल के दाने

तिल के दानों को पीरियड डेट से करीब 15 दिन पहले खाना शुरू करें। इसे आप दिन में 2-3 बार शहद के साथ खा सकती है। मगर ध्यान रखें तिल की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाएं। नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।

नोट- ये नुस्खे सामान्य जानकारी पर आधारित है। ऐसे में आप इनमें किसी भी उपाय को अपनाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static