Health Tips: सूखे मेवों के इन कॉम्बिनेशन से करें दिन की शुरुआत, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 10:51 AM (IST)

सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं। इसमें सभी पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इससे शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से दिनभर फ्रेश व एनर्जेटिक महसूस होता है। वैसे तो इसे पूरे दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार इसे सुबह के समय खास कॉम्बिनेशन से खाना बेस्ट माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स खाने के कुछ खास कॉम्बिनेशन व उसके फायदों के बारे में बताते हैं...

1. बादाम और किशमिश 

ऐसे करें सेवन

- दोनों को दलिया में मिलाकर खाएं। 
- सलाद में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। 
- स्मूदी या मिल्क शेक में मिलाकर भी सेवन करना सही रहेगा। 
- दोनों को सीधा यानी कच्चा भी खाया जा सकता है। 

फायदा

- बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। 
- इससे पाचन क्रिया सही रहने से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। 
- ब्लड प्रशर कंट्रोल रहने से दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है। 
- मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने से बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 
- दांत व मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। 
- रातभर भिगे बादाम को सुबह खाने से एनर्जी बूस्ट होती है। 
- आंखोंको सही पोषण मिलने से इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

2. अंजीर और खुबानी 

ऐसे करें सेवन

- इसे ओट्स या दलिया में मिलाकर खाया जा सकता है। 
- इसकी चाट बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। 

फायदा

- इसके सेवन से पाचन दुरुस्त होगा। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। 
- खुबानी में कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल रहेगा।
- मेटाबॉलिज्म तेज होने से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलेगी। 
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुण स्किन को गहराई से पोषित करते हैं। ऐसे में झुर्रियों की परेशानी दूर होगी।
- कैल्शियम से भरपूर इन ड्राई फ्रूट्स के सेवन से हड्डियों में मजबूती आएगी। 
- आंखों की रोशनी तेज होने के साथ इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी। 

3. पिस्ता और खजूर 

ऐसे करें सेवन 

- सुबह नाश्ते में दलिया में इसे मिलाकर खाया जा सकता है। 
- आप चाहे तो इसे सलाद में मिलाकर सीधा यानी कच्चा भी सेवन कर सकते हैं। 
- सुबह के समय में पिस्ता व खजूर की स्मूदी बनाकर पीना भी बेस्ट रहेगा। 

PunjabKesari

फायदा

- इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कम रहेगा। 
- इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 
- खजूर में कैल्शियम होने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द से छुटकारा मिलता है। 
-थकान, कमजोरी व आलस से छुटकारा मिलकर दिनभर एनर्जेटिक व फ्रेश फील होगा। 
- इसमें आयरन होने से खून की कमी पूरा होने में मदद मिलेगी। 

इस तरह आप इन कॉम्बिनेशन से अपनी डेली डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप स्वस्थ जीवन बीता सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static