'Glass Skin' के लिए Daily खाली पेट खाएं यह 1 चीजें, Makeup की नहीं होगी जरुरत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 12:04 PM (IST)

गर्मी के मौसम में लोग गोंद कतीरा खाना खूब पसंद करते हैं। यह पेट को ठंडक देता है,  जिससे पेट की परेशानियां दूर रहती हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि गोंद कतीरा स्किन के लिए कितना फायदेमंद है। जी हां, सही तरीके से गोंद का सेवन त्वचा में ग्लो बढ़ाने के साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं गोंद कतीरा खाने का सही तरीका और इसके फायदे

पहले जानें गोंद कतीरा और गोंद में फर्क

कुछ लोग गोंद और गोंद कतीरा को एक ही समझते हैं जबकि दोनों अलग-अलग चीजें हैं। गोंद कतीरा थोड़ा मोटा होता है, जिसमें कोई शाइन नहीं होती। वहीं, गोंद छोटा होता है और उसमें खूब शाइन होती है। अंग्रेजी में इसे ट्रगकंथ गम (Tragacanth Gum) कहते हैं। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है जबकि गोंद गर्म तासीर का होता है। गोंद कतीरा को जब पानी या दूध में भिगोया जाता है तो यह फूलकर गिलगिला हो जाता है जबकि गोंद के साथ ऐसा नहीं होता।

PunjabKesari

इसके लिए आपको चाहिए

गोंद कतीरा - 10-20 ग्राम
देसी मोटी मिश्री - स्वादानुसार
मिट्टी का बर्तन

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले गोंद कतीरा व मिश्री को अच्छी तरह धोकर मिट्टी के बर्तन में भिगो दें। इसे कम से कम 12 घंटे के लिए छोड़ दें। आप इसे ओवरनाइट के लिए भी छोड़ सकते हैं।
2. सुबह यह बर्फ की तरह फूल जाएगी और मिश्री भी इसमें अच्छी तरह मिक्स हो जाएगी। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।

कैसे करें सेवन?

सुबह ब्रश करने के बाद इसे धीरे-धीरे चबाकर खाएं। फिर 30 मिनट तक कुछ ना खाएं। इसके बाद दूध, पानी या नाश्ता कर लें। नियमित ऐसा करने से आप खुद फर्क देखेंगे।

PunjabKesari

चलिए अब जानते हैं इसके फायदे

स्किन प्रॉब्लम्स को रखे दूर

हर रोज सुबह 1/2 गिलास दूध में गोंद कतीरा व मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान दूर होती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है, जिससे स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती है।

खून बढ़ाए ग्लो बढ़ाए

इसमें प्रोटीन, जिंक, आयरन और फॉलिक एसिड भरपूर होता है, जिससे शरीर व त्वचा में खून बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी सही रहता है। इससे स्किन ग्लो करती है।

झुर्रियों से बचाव

रोजाना गोंद कतीरा खाने से त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है। इससे झुर्रियों, काली झाइयों, बेजान रुखी त्वचा, पिग्मेंटेंशन, सनटैन से छुटकारा मिलता है।

एंटी-एजिंग समस्याएं

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गोंद कतीरा एंटी-एजिंग समस्याओं को भी दूर रखता है। साथ ही इससे स्किन ब्राइट व टाइट भी होती है।

कील-मुंहासे करे दूर

गोंद में मौजूद औषधीय गुण ब्‍लड को शुद्ध करते हैं। इससे कील मुंहासे की समस्या दूर होगी और डल स्किन पर निखार आता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static