रात को खाएं हल्का खाना, दूर होगी कई बीमारियां

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2016 - 06:16 PM (IST)

कई लोग अक्सर रात को इतना अधिक खाना खा लेते है जिसका बाद भुगतान उनको अलग-अलग तरीके से करना पड़ता है। रात को कम खाने की हिदायत आपने कई लोगों से सुनी होगी लेकिन क्या अापको पता है कि इसका कारण क्या है। अगर नहीं तो अाइए जानते रात को ज्यादा खाना खाने के नुकसान।
 
1.पाचन क्रिया 
 
रात को अधिक खा लेने से पाचन क्रिया पर तो असर पड़ता ही है और साथ ही ही से नींद भी नहीं आती। खाना ठीक से ना पचने के कारण सुबह पेट सही से हल्का भी नहीं हो पाता जिससे पुरा दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानें क्यों खाना चाहिए रात को हल्का खाना
 
2.वजन बढ़ना
 
रात को ज्यादा खाना खाने से वजन बढ़ता है क्योंकि रात का खाना खाने के बाद लोग तुरंत ही सोने चले जाते हैं जिससे पाचन क्रिया के दौरान बर्न हुई कैलोरी और फैट चर्बी के रुप में शरीर में जमा होने लगती है।
 
3.ब्लड शुगर 
 
रात को हल्का खाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कोशिश करें कि रात का खाना थोड़ा जल्दी खाएं और खाने के एक-दो घंटे बाद ही सोएं।
 
4.गैस और कब्ज 
 

रात को ऑयली और मसालेदार खाना खाने से अच्छे से पचता नहीं जिससे गैस और कब्ज की समस्या होती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static