Health Tips: वजन घटाना है तो खाएं कम कैलोरी वाली ये 4 चीजें, मिलेंगे और भी फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 12:24 PM (IST)

वजन बढ़ना की समस्या से आजकल हर उम्र के लोग परेशान है। इसके पीछे का कारण गलत लाइफ स्टाइल व खानपान है। बात खाने की करें तो एक्पर्ट्स के अनुसार, भारतीय लोग खाने में अधिक चीनी व कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं। इसके अलावा दिनभर अनहैल्दी व ऑयली स्नैक्स खाने से भी वजन बढ़ने की समस्या होती है। मगर आप डेली डाइट में कम कैलोरी वाली चीजों को शामिल करके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकती है। चलिए आज हम आपको 4 लो कैलोरी फूड्स के बारे में बताते हैं। इसका सेवन करने से आपका तेजी से अपना वजन कम कर पाएंगे। साथ ही आपका स्वाद भी बरकरार रहेगा। 

ब्रोकली 

ब्रोकली विटामिन ए, सी, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी बेहद कम होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ब्रोकली का सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही यह दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने व हैल्दी रहने के लिए ब्रोकली का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। आप इसे सलाद, सब्जी, सूप आदि की तरह डेली डाइट में शामिल कर सकती है। 

PunjabKesari

केल 

केल को लीफ कैबेज भी कहा जाता है। यह पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर एक हरी पत्तेदार सब्जी है। एक्पर्ट्स के अनुसार, बाकी हरी सब्जियों की तुलना में केल सबसे ज्यादा पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। मोटापे से परेशान लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी बेहद कम होने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने व पाचन क्रिया तेज करने में केल फायदेमंद मानी गई है। इसका सेवन करने से पेट संबंधी व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसके साथ ही दिल के लिए भी केल फायदेमंद मानी गई है। इसे आप सलाद, जूस की तरह सेवन कर सकती है। 

चुकंदर 

चुकंदर पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होने के साथ साफ होने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र बेहतर होता है। कब्ज, एसिडिटी व पेट संबंधित समस्याओं से बचाव रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा चुकंदर का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। ऐसे में वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह दिल और दिमाग के लिए भी फायदेमंद होती है। आप इसे सलाद, जूस, स्मूदी आदि की तरह सेवन कर सकती है। 

PunjabKesari

तरबूज 

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक व कैलोरी बेहद कम पाई जाती है। इसका सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा तरबूज में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने के साथ दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा कम रहता है। इसके अलावा तरबूज आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप इसे सलाद, जूस आदि के रूप में डेली डाइट में शामिल कर सकती है। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static