छोटी-छोटी भूख के लिए फटाफट बनाएं Veg Macaroni, बच्चे क्या बड़े भी हो जाएंगे फैन

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 12:29 PM (IST)


मैकरोनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे से लेकर ये बुढ़ों की भी फेवरेट डिश होती है। लेकिन ये खाने में जितनी टेस्टी है बनाने में भी ऊतनी ही आसान है। इसे आप ढेर सारी सब्जियां डालकर बनाएं तो ये बेहद हेल्दी डिश भी बन जाएगी। तो चलिएआज हम आपको बताते हैं इस डिश को बनाने का तरीका...

PunjabKesari

सामग्री

मैकरोनी- 1 कप
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1
टमाटर प्यूरी- 1 कप
गरम मसाला- 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून
टोमैटो सॉस- 1/4 टीस्पून
पास्ता मसाला पैकेट- 1
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के हिसाब से

वेज मैकरोनी बनाने की विधि


1. वेज मैकरोनी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्चा को छोटा-छोटा काट लें।
2. इसके बाद पैन में तेल डालकर मीडियम आंच में गर्म करें।
3.इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें।
4. जब प्याज और शिमला मिर्च हल्की ट्रांसपेरेंट होने लगे तब टमाटर प्यूरी डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
5. इसमें पास्ता मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
6. मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें मैकरोनी डालकर मिक्स कर 1 से ड़ेढ कप पानी डालकर ढककर पकने दें।
7. जब मैकरोनी का सारा पानी सूख जाए तब टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट पकाएं।
8. तय समय के बाद गैस बंद कर मैकरोनी प्लेट पर निकाल लें।
 9. तैयार है वेज मैकरोनी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static