Kitchen Tips: तवे में बार-बार खाना चिपकने से है परेशान तो आजमाकर देखें ये टिप्स

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 04:49 PM (IST)

तवे का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। महिलाएं इसपर रोटी, परांठा, डोसा, चीला आदि चीजें बनाती है। मगर कई बार इसपर कुछ चीजें बनाने पर चिपकने लगती है। ऐसे में खाने का स्वाद बिगड़ने के साथ तवा भी खराब हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान से ट्रिक्स अपनाकर इस परेशानी से बच सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में... 

तवे हमेशा सुखाकर रखें

तवे को ठीक से ना धोने व सुखाने से भी इसपर रोटी या अन्य चीज बनाने में परेशानी आती है। इसलिए इसे धोते समय ध्यान दें कि साबुन पूरी तरह से उतर गया है या नहीं। साथ ही तवे को धोने के बाद सूखे कपड़े से जरूर साफ करके सुखाएं। इससे इसपर जमा चिकनाहट दूर हो जाएगी। इसके अलावा तवे पर ज्यादा स्क्रबर ना रगड़ें। नहीं तो इससे वह पतला पड़ सकता है। ऐसे में आपकी बनाई रोटी, डोसा आदि इसपर चिपक सकता है। 

PunjabKesari

आटे से करें साफ 

अगर आपका डोसा, चीला आदि बनाने वाले हैं तो पहले तवे को अच्छे से साफ कर लें। असल में, तवे पर चिकनाई होने से इसपर बैटर चिपकने लगता है। इसके लिए पहले तवे को कपड़े से साफ कर लें। फिर तवे पर थोड़ा सा सूखा आटा डालकर उंगलियों से रगड़ें। इससे आटा तवे पर जमा तेल को सोख लेगा। इसके अलावा तवे पर चिपके खाने के कण भी साफ हो जाएंगे। ऐसे में आप आसानी से अपना डोसा व चीला बना सकती है। तवे को पहले कपड़े से जरूर साफ करें नहीं तो आटे पर माश्चर चिपक जाएगा।  

बासी ब्रेड आएगी काम 

आप तवे को साफ करने के लिए बासी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए तवे को कपड़े से साफ करके इसकी चिकनाह हटा लें। फिर 1-2 दिन पुरानी व बासी ब्रेड को तवे पर रगड़ें। इसे पूरे तवे पर घुमाकर अच्छे से रगड़ें। इससे तवे पर जमा एक्सट्रा ऑयल, खाने के कण व जला हुआ सरफेस साफ होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा तवे धोने पर बाद अगर इसपर साबुन लगा होगा तो वो भी साफ हो जाएगा। 

PunjabKesari

एक ही तवे पर बहुत सारी चीजें बनाने से बचें 

अगर आप रोटी, डोसा, परांठा आदि चीजें एक ही तवे पर बनाती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। असल में, इससे हमेशा तवा स्टिकी रहेगा। ऐसे में आप अपनी मनपसंद डिश को अच्छे से नहीं बना पाओगी। इसके लिए अपनी किचन में 2 तवे रखें। डेली रुटीन में रोटी व परांठे बनाने के लिए एक और अन्य कोई खास डिश बनाने के लिए अलग तवा इस्तेमाल करें। वहीं डोसा, चीला आदि बनाने के लिए नॉन-स्टिक या टेफ्लॉन कोटिंग वाले तवे सही रहते हैं। 

समय-समय पर तवा बदलें

कई सालों से एक तवा इस्तेमाल करने से वह खराब होता है। इसके कारण रोटी सही से ना बनने व डोसा जैसी चीजों चिपकने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि तवा को खराब होने या कुछ सालों के बाद अपने आप ही बदल लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static