Health Alert: महिलाएं इग्नोर ना करें ब्रेस्ट कैंसर के 3 संकेत, मौत के दरवाजे तक ले जाएगी अनदेखी

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 05:25 PM (IST)

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है। हर साल 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस को मनाया जाता है, जिसका मकसद लोगों को इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूक करना है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित दर से बढ़ती हैं और शरीर के अन्य भागों में फैल जाती हैं। अगर शुरूआती स्टेज में लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो कैंसर का इलाज संभव है लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाता है, तो कोशिकाएं जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

भारतीय महिलाएं हो रही शिकार

बात अगर महिलाओं की करें तो उनके ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम है, जो हर साल लगभग 2.1 मिलियन महिलाओं को प्रभावित करता है। शोध की मानें तो अन्य देशों में, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण 50 या 60 या उससे अधिक उम्र में दिखाई देते हैं लेकिन भारत में लगभग एक दशक पहले ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जो महिलाओं में लगभग 40-50 है। वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों को भी हो सकता है लेकिन महिलाओं को इसका संभावना अधिक होती है।

PunjabKesari

हालांकि अगर समय रहते इसके लक्षण को पहचान लिया जाए तो महिलाओं का जान बचाई जा सकती हैं। ​ऐसे में आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के कुछ लक्षण बताएंगे, जिन्हें आप समय पर पहचानकर इलाज शुरू करवा सकती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हर औरत में अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन महिलाओं में 3 लक्षण कॉमन होते हैं...

स्तन की गांठ

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण ब्रेस्ट में गांठें होती हैं, जिनमें आमतौर पर शुरुआती दौर में दर्द नहीं होता है। ब्रेस्ट या अंडरआर्म में एक गांठ या मोटा होना जो आपके मासिक धर्म के दौरान बना रहता है तो उसे नजरअंदाज ना करें।

PunjabKesari

आसामान्य निप्पल डिस्चार्ज

लेकिन अगर निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज, निप्पल के आकार में बदलाव या खून आना जैसे संकेत दिखें तो डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

निप्पल पर लालपन

निप्पल की त्वचा पर डिम्पल, पकड, पपड़ीदार, सूजन या लालपन हो तो उसे इग्नोर ना करें।

कुछ लोगों को स्तन कैंसर के बिल्कुल भी लक्षण नजर नहीं आते इसलिए महिलाओं को नियमित मैमोग्राम करवाते रहना चाहिए, खासकर 30 की उम्र के बाद।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static