Dussehra Ke Upay: राशि के हिसाब से करें दान, मां लक्ष्मी रहेगी प्रसन्न

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 04:13 PM (IST)

नारी डेस्कः हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में दशहरा भी शामिल है। दशहरा पूजा, हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दशहरे का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने भी इस दिन महिषासुर नामक राक्षस की वध किया था इसीलिए इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरा का दिन बहुत ही शुभ व पवित्र माना जाता है। कल नवरात्रि के समापन के बाद आज देवी दुर्गा के शेर पर सवार आठ भुजाओं वाले वास्तविक रूप की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन 10 दिशाएं खुली रहती हैं, इस दिन आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं और कुछ काम ऐसे हैं जो आपको इस दिन नहीं करने चाहिए। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। 

बन रहे 4 शुभ योग

वर्षों बाद दशहरा पर एक साथ 4 मंगलकारी योग बन रहे हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर 'रवि योग' और 'सर्वार्थ सिद्धि योग' का निर्माण हो रहा है। ये दोनों योग, बेहद शुभ माने जाते हैं। रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग दिन भर बना रहेगा। इस योग का समापन 13 अक्टूबर को होगा। इन योगों में मंगलकार्य की शुरुआत और खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का धनिष्ठा से भी संयोग बन रहा है। आज के दिन तुला राशि में बुध और शुक्र के मिलन से लक्ष्मी-नारायण योग बन रहा है।  मान्यताओं के अनुसार, आज का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आप प्रॉपर्टी की खरीदारी या बिक्री हो, नए बिजनेस की शुरुआत, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन या पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। इस दिन सोना खरीदने की विशेष परंपरा है। माना जाता है कि सोना खरीदने से समृद्धि और आशीर्वाद मिलता है।

दशहरा पूजन के शुभ मुहूर्त

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर के दिन है। इस दिन सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दशमी तिथि शुरू होगी और 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी।
पूजा हेतु शुभ समय दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक है। 
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से लेकर 02 बजकर 49 मिनट तक है। 

दशहरा के दिन जरूर करें ये काम

दशहरा के दिन नवरात्रि जयंती लें और उसे एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। यह उपाय आपके घर में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आय के रास्ते खुलेंगे।

कारोबार और करियर में सफलता और समृद्धि पाने के लिए दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें। मां दुर्गा को शमी के पत्ते अर्पित करें। दशहरा के दिन पूजा के समय श्रीयंत्र की भी विधिवत पूजा करने का विधान है। श्रीयंत्र पर अपराजिता का फूल चढ़ाएं। इस दिन शमी पूजा करने से धन, सुख, समृद्धि बढ़ती है। शमी के पेड़ के नीचे रंगोली बनाएं और एक दीपक जलाएं।

PunjabKesari

नवरात्रि जयंती घर के बच्चों के सिर पर या कान पर रखनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

दशहरा के दिन सुबह स्नान करके अपने घर के सभी बड़ों से आशीर्वाद लें। नवरात्रि के शांति कलश का पानी अपने पूरे घर में छिड़क दें।

दशहरे के दिन दुर्गा हवन की राख घर के चारों तरफ फैलाएं, इससे घर में सारी नैगिटिविटी निकल जाएगी। 

दशहरा के दिन मां दुर्गा का विसर्जन भी किया जाता है इसलिए जहां देवी की मूर्ति की विदाई हो रही हो वहां माता के चरणों को नए वस्त्र से पूछकर घर में तिजोरी में रखने से धन धान्य बना रहता है।

दशहरा पर क्या दान करें?

इस दिन आप कुछ उपाय अपनी राशी के हिसाब से कर सकते हैं। 

मेष- मेष राशि वाले भगवान श्रीराम की पूजा ‘ऊं रामभद्राय नम:’ के जाप से करें। इस दिन गेहूं का दान करें।
वृषभ- यह लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना ‘ऊं आञ्जनेयाय नम:’ के साथ करें। इस दिन चावल का दान करें।
मिथुन- मिथुन राशि वाले भगवान राम को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इस दिन साबुत मूंग का दान करें।
कर्क- भगवान राम और माता सीता को मीठे पान का भोग लगाना लाभकारी रहेगा। दूध का दान करें।
सिंह- सिंह राशि वाले ‘ऊं जनार्दनाय नम:’ मंत्र से भगवान राम का पूजन करें। इस दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें।
कन्या- कन्या राशि के जातक दशहरे के दिन बजरंगबली की ‘ऊं शर्वाय नम:’ मंत्र के साथ पूजा करें। इस दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करें।
तुला- इस राशि के लोग भगवान राम को शहद अर्पित करें। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक- विजयादशमी के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान चमेली का तेल चढ़ाना शुभ रहेगा। इस दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
धनु- धनु राशि के लोग पूजा के समय ‘ऊं दान्ताय नम:’ मंत्र का जाप करें। इस दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
मकर- भगवान राम और माता सीता को पूजा के दौरान मौली अर्पित करें। इस दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
कुंभ- कुंभ राशि वाले ‘ऊं वायुपुत्राय नम:’ का जाप करें। इस दिन नीले रंग के वस्त्र का दान करें।
मीन- मीन राशि वाले राम दरबार में मेहंदी अर्पित करें। इस दिन पके केले और पपीते का दान करें।

PunjabKesari

दशहरे के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहें। शुद्ध और सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। 

दशहरे के दिन न करें ये गलतियां

दशहरा का दिन बहुत ही पवित्र माना जाता है इसलिए इस दिन किसी से गलत व्यवहार न करें, ऐसे शब्द ना बोले जिससे किसी का दिल दुखे। 

दशहरा के दिन शाम के समय किसी को सुई, चीनी, नमक ना दें। 

प्रसाद के रूप में लौंग व सफेद रंग का प्रसाद ग्रहण न करें। इससे नैगेटिविटी हावी होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static