सिर्फ 10 मिनट करें ये योगासन, चेहरा करेगा नेचुरली ग्लो

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 04:01 PM (IST)

चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए लड़कियां बहुत सी चीजों को ट्राई करती है। मगर कई बार कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान होने लगता है। मगर चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आप कुछ फेशियल योगासन ट्राई कर सकते है। रोजाना सिर्फ 10 मिनट तक इन योगासन को करने से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आने के साथ चेहरे पर जमा एक्सट्रा चर्बी को कम करने में भी मदद मिलेगी। तो चलिए जानते है उन फेशियल योगासन को करने का तरीका...

 

फोटो खिंचवाते समय जिस तरह पाउट बनाया जाता है। उसी तरह का योगा करके चेहरे की चर्बी कम की जा सकती है। इस योगा को करने के लिए अपने गालों को दोनों तरफ से अंदर की तरफ करें। लगभग 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। फिर इसी तरह इस प्रक्रिया को 4-5 बार करें। इससे चेहरा को सही शेप में आने के साथ सुंदर और ग्लोइंग दिखेगा। 

nari

इस योगा को करने के लिए अपनी चिन को ऊपर की ओर उठाते हुए छत की तरफ देखें। उसके बाद उसी स्थिति में अपने मुंह को लगातार खोले और बंद करें। इस प्रक्रिया को लगातार 10-15 सेकेंड तक कर सही आराम की स्थिति में आ जाएं। इसी तरह इस योगासन को 4-5 बार पर करें। इससे चेहरे पर जमा फैट तेजी से कम होने के साथ चेहरे पर निखार आएगा। 

 

इस फेशियल योगासन को उसी तरह करना जैसे आप मुंह में पानी कर कुल्ला करते है। मगर इस योगा को करने के लिए मुंह में पानी की जगह हवा भरना है। उसके बाद हवा को पूरे मुंह में फैलाए। एक बार सारी हवा दाईं तरफ करें तो दूसरी बार बाईं तरफ और आखिर में हवा को बीच में रखें। इस प्रक्रिया को 20 सेकेंड तक करके सांस छोड़ें। साथ ही इसे 3-4 बार करें। इससे स्किन को फ्रेश फील होने के साथ प्राकृतिक निखार पाने में मदद मिलेगी। 

nari

इस आसन को करने के लिए पैरों को पीछे की तरफ मोड़ कर बैठ जाएं। उसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रख दें। अब योग मुद्रा में बैठने के बाद अपनी जीभ को बाहर निकालें। मगर जीभ को फैलाने में ज्यादा जोर न लगाएं नहीं तो मांसपेशियों में दबाव पड़ सकता है। उसके बाद इस मुद्रा में रहकर गहरी सांस अंदर की ओर खींचे और फिर छोड़ दें। इसे 5-6 बार करें। 

nari

इन सभी आसन को करने से चेहरे पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होने के साथ थकान, आलस दूर हो चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static