सोने से पहले करेंगे ये काम तो कभी नहीं होंगे बीमार

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 04:56 PM (IST)

दिनभर की थकान को दूर करने के लिए रात को सोना बेहद जरूरी होता है। ऐेसे में बहुत से लोग नींद आने पर तुरंत नाइट सूट पहन कर सीधे बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। मगर सोने से पहले कपड़े बदलने के साथ कुछ अन्य कामों को करने की भी जरूरत होती है। ताकि दिनभर की थकान दूर होने के साथ सेहत भी बरकरार रह सके। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी आदतों के बारे में बताते हैं, जिसे फॉलो कर आप सेहतमंद रह सकते हैं। 

सोनेे से पहले ब्रश करें 

अक्सर लोग सोने से पहले ब्रश नहीं करते है। मगर इसके कारण दांतों पर बुरा असर पड़ता है। असल में, दिनभर का खाया हुआ हमारे दांतों पर चिपक जाता है। अगर रात को ब्रश किए बिना सोने से मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे दांतों व मसूड़ों के जल्दी खराब होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

nari,PunjabKesari

हाथों- पैरों को धोएं

अगर आप भी सोने से पहले हाथों व पैरों को नहीं धोते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही सुधार लें। हम सब दिनभर बहुत सी जगह पर घूमते हैं। इसके कारण हाथों व पैरों पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ऐसेे में अगर इन्हें साफ व धोएं बिना सोने से रातभर स्किन पर बैक्टीरिया लगे रहते हैं। ऐसे में बीमार होने का खतरा बढ़ता है। 

मेकअप करें साफ 

दिनभर का लगा मेकअप सोने से पहले जरूर साफ करें। इससे स्किन पर जमा धूल- मिट्टी साफ हो। दाग-धब्बों, झुर्रियां व झाइयां होने की परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

nari,PunjabKesari

खाने के तुरंत बाद न सोएं

खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन तंत्र में खराबी हो सकती है। इससे खाना पेट में एक ही साइट पर इकट्ठा हो जाता है। इसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। 

चाय और कॉफी का सेवन न करें

बहुत से लोगों को डिनर के बाद चाय व कॉफी पीना पसंद होता है। मगर इसे पीने से शरीर में कैलोरी बढ़ती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static