कोरोना मरीज का ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए करें Proning, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 04:00 PM (IST)

कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देशभर में रोजाना लाखों की गिनती में इसके मामले आ रहे हैं। इसके कारण कई मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जुझना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में बहुत से अस्पताओं में ऑक्सीजन के सैलेंडर की कमी हो रही है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा Proning (बिस्तर पर पेट के बल लेटना) करने की सलाह दी है। इसे घर पर रह रहे कोरोना मरीज आसानी से कर सकते हैं। इसतरह शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे करने का सही तरीका...

इस अवस्था में करें Proning

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीज को सांस से जुड़ी समस्या होने पर Proning करने की जरूरत है। असल में, शरीर का ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे चला जाने से सांस लेने में मुश्किल होती है। ऐसी परिस्थिति में  Proning करने से रोगी की जान बचाई जा सकती है। 

 

#Unite2FightCorona

Proning as an aid to help you breathe better during #COVID19 pic.twitter.com/FCr59v1AST

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 22, 2021

 

ऐसे करें Proning

इस क्रिया को इसे करने के लिए 4-5 सिरहाने की जरूरत पड़ेगी। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाए। फिर 1 सिरहाना मुंह या गर्दन के नीचे, 1-2 सिरहारे छाती व पेट के नीच और 2 सिरहाने टांगों के नीचे रखें। इस क्रिया के दौरान मरीज लगातार गहरी सांस लेता रहे। 

इन बातों का रखें ध्यान 

- गर्भावस्था में इसे करने से बचें। 
- 30 मिनट से अधिक प्रोनिंग ना करें। 
- खाने के करीब 1 घंटे तक Proning करने से बचें। 
- दिल के मरीजों को इसके करने से बचना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static