Women Health: Periods में पैड यूज करते समय भूल कर भी न करें यह गलती
punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 12:45 PM (IST)
पीरियड एक ऐसी स्थिति है जिसका महिलाओं को हर महीने सामना करना पड़ता है। इस दौरान काफी महिलाएं पैड का इस्तेमाल करती है, लेकिन उन्हें समझ नही आता है कि किस तरह पैड कर इस्तेमाल करे या इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। कई बार अभी पैड लगाए कुछ समय हुआ होता है कि वह लीक करने लगता है कपड़ों पर दाग लग जाता है। ऐसे में बहुत ही बुरा लगता है, इसलिए पैड का इस्तेमाल करते समय हमेशा सावधानी रखनी चाहिए। आज आपको बताएंगें कि किस तरह पैड का इस्तेमाल करना चाहिए व प्रयोग करने के बाद उसे किस तरह से फेकना चाहिए।
क्या है पैड?
पैड यानि की सैनिटरी नैपकिन या सैनिटरी पैड। यह एक कपड़े का टुकड़ा होता है जिसके दोनों तरफ विंग्स होते है। इसे डिस्पोजेबल मैटेरियल यानि कॉटन से बनाया जाता है। इसे मोडकर अंडरवियर में लगया जाता ताकि बल्ड कपड़ों को खराब न कर सकें। इसके अतिरिक्त ओर भी कई तरह के फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है जिससे धो कर दोबारा यूज किया जा सकता है।
.jpg)
इस तरह करें इस्तेमाल
- पीरियड्स के दौरान कोशिश करें की V शेप पेंटी का इस्तेमाल करें।
- सबसे पहले पैड के पीछे लगे कागज को हटाएं।
- अब पैड को पैंटी के बीच में रख कर हाथ से प्रेस करके अच्छे से लगा दें।
- अब विंग्स को साइड पर लगा दें।
- पीरिड्स के दौरान टाइट पैंटी का इस्तेमाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान
- मार्किट में पैड कई तरह के साइज में उपलब्ध होते है लेकिन पैड इतने पतले होते है कि अधिक समय तक बल्ड को अवशोषित नही कर पाते है। ऐसे में अफने रक्त स्त्राव के अनुसार पैड का चुनाव करना चाहिए।
- जब आपका रक्तस्त्राव कम है तो पतला और अगर अधिक है तो आप मेटे पैड का इस्तेमाल करें।
- हर 4 से 5 घंटे बाद या दिन में 4 बार पैड जरुर बदलें।
- जब लगे की पैड हैवी लग रहा है या आप उसमें कंर्फटेबल नही है तो पैड को बदल लें।
- पैड को फेकतें समय उसे पूरी तरह मोड़कर ही फेकें।
- पीरियड्स के दौरान महक को रोकने के लिए कभी भी महक वाले पैड्स का इस्तेमाल न करें। अगर आपको लग रहा है कि अधिक ब्लड फ्लो के कारण महक आ रही है तो जल्द बदल लें।

- महक वाले पैड इस्तेमाल करने से वजाइना या त्वचा में खुजली व जलन हो सकती है।
- अगर आप पैंटी लाइनर का इस्तेमाल करती है तो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पैड के साथ टैम्पोन का इस्तेमाल करें।
- पैड को कभी भी फ्लैश न करें, इसे हमेशा कूड़ेदान में ही फेकें।

