फ्रिज में न रखें ये चीजें, स्वाद बिगड़ने के साथ सेहत भी हो सकती है खराब

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 11:25 AM (IST)

गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजों खाने-पीने का शौकीन होता है। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ थकान दूर होती है। इसके साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। लोग खासतौर आम, तरबूज समेत कई फलों को फ्रिज में ठंडा करके खाना पसंद करते हैं। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इससे फलों का स्वाद कम होने के साथ सेहत को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

टेस्ट हो जाएगा खराब

आमतौर पर लोग तरबूज, आम, खरबूजा आदि फलों को धोकर साबुत या काटकर घंटों फ्रिज में रख देते हैं। ताकि ठंडा करके इसे खाया जाएं। मगर इससे इसका स्वाद खराब हो सकता है। खासतौर पर खरबूजा को फ्रिज में रखने से 'चिल इंजरी' हो सकती है। ऐसे में इसका रंग और स्वाद दोनों ही फीका हो सकता है। इसके साथ ही इसपर बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इसलिए खरबूजे को फ्रिज में रखने से बचें। 

PunjabKesari

फल काटकर खुला रखने से बचें

अक्सर लोग आम, तरबूज आदि फलों को काटकर या साबुत ही  फ्रिज में रख देते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके लिए फलों को बाजार से लाकर धोएं। इसे कुछ देर ठंडे पानी में भिगोएं। फिर रूम टेम्परेचर पर रहने दें। इसे खाने से कुछ समय पहले काटकर फ्रिज में रखें। इसके अलावा कटे हुए फलों को ज्यादा देर खुला न रखें। 

इन चीजों को भी फ्रिज में रखने से बचें

आडू व लीची भी लोग गर्मी में शौक से खाते हैं। मगर लीची को फ्रिज में रखने से इसका ऊपरी हिस्सा तो सही रहता है। मगर ये अंदर से खराब हो जाती है। इसके अलावा आड़ू को फ्रिज में रखने से ये अंदर से पिलपिला हो जाने से जल्दी खराब होने लगता है। 

PunjabKesari

फल और सब्जी रखें अलग

फल और सब्जियों को कभी भी एक साथ वह एक शेल्फ पर ना रखें। इन्हें हमेशा अलग-अलग ही रखना चाहिए। असल में, ये दोनों अलग-अलग गैस रिलीज करते हैं। ऐसे में इन्हें एकसाथ स्टोर करने से इनकी क्वॉलिटी में फर्क आ सकता है।

ऐसे स्टोर करना सही 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, तरबूज, खरबूजा आदि फलों को रूम टेंपरेचर में रखना बेहतर होता है। बाहर रखने से इन फलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण खराब नहीं होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर सेहतमंद बनाएं रखने में मदद करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static