गलती से भी सर्दी में ना खाएं ये चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान!

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 02:15 PM (IST)

सर्दियां में खाने-पीने की चीजें अधिक होती है। इसके अलावा लोग इस समय ज्यादा से ज्यादा उन चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, जिससे उनके शरीर में गर्माहट पैदा हो सके। मगर ऐसी बहुत-सी चीजें हैं, जिन्हें खाने से शरीर को गर्माहट तो मिलती है। मगर इनके सेवन से शरीर को फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

दूध

दूध कैल्शियम का उचित स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट आने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। मगर सर्दी में अधिक मात्रा में इसे पीने से गले से संबंधित समस्याएं हो सकती है। असल में, इसकी तासीर ठंडी होने से कफ की परेशानी व सांस से जुड़ी परेशानी होने का खतरा रहता है। 

PunjabKesari

रेड मीट

रेड मीट और अंडों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होने से शरीर को एनर्जी और गर्माहट मिलने में मदद मिलती है। मगर सर्दियों में अधिक मात्रा में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से गले में बलगम होने की परेशानी हो सकती है। इसकी जगह आप सर्दी में प्रोटीन की मात्रा में पूरा करने के लिए मछली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

चाय व कॉफी का अधिक सेवन 

अक्सर लोग सर्दी में शरीर में गर्माहट बनाएं रखने के लिए कॉफी, चाय व हॉट चॉकलेट का ज्यादा सेवन करते हैं। मगर इसमें फैट व कैफीन अधिक होने से वजन बढ़ने व डी- हाइड्रेट की समस्या हो सकती है। साथ ही शरीर का बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। 

PunjabKesari

ऑफ सीजन फलों का सेवन करना 

कोई भी चीज तभी फायदा देती है जब उसको सही समय पर खाया जाएं। ऐसे में गलत समय पर खाया गई पौष्टिक चीज भी सेहत को नुकसान पहुंचाने में समय नहीं लगाती है। इसके लिए हमेशा फ्रेश और सीजनल फलों का सेवन करें। 

मीठी चीजों का अधिक सेवन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। साथ ही शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके लिए इस सर्दी बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए अपनी इस आदत पर काबू रखें। 

PunjabKesari

पानी की जगह अल्कोहल पीना

इस मौसम में ज्यादा ठंड लगने व प्यास कम लगने के चलते लोग पानी कम पीते हैं। इसके विपरीत वे सर्दी से बचने के लिए ज्यादा अल्कोहल अधिक पीते हैं। मगर इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। असल में, शरीर को सही मात्रा में पानी मिलने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही शरीर में मौजूद गंदगी बाहद निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से बचें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static