घर में नेगेटिविटी फैलाती है आपकी ये बुरी आदतें, सूर्यास्त के बाद न करें ये काम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 11:46 AM (IST)

हर किसी की अलग-अलग आदतें होती है। मगर वास्तु अनुसार, हमारी कुछ आदतें जीवन में बुरा प्रभाव डालती है। खासतौर पर हमारे द्वारा सूर्यास्त के बाद किए गए कुछ काम। इसके कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते इन गलतियों को सुधार लेने में ही भलाई है। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में...

बिस्तर पर बैठकर खाना

कभी भी कमरे में बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं खाना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे घर में नैगेटिव एनर्जी फैलती है। इसके कारण घर में कलह-क्लेश होने का खतरा रहता है। साथ ही घर के सदस्यों के ऊपर कर्ज चढ़ने की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बिस्तर पर भोजन करने से सेहत को भी नुकसान पहुंचता है।

PunjabKesari

जूठे बर्तन रखना

अक्सर कई लोग भोजन करने के बाद जूठे बर्तनों को वहीं पड़ा रहने देते हैं। इसके अलावा रसोईघर में भी रातभर जूठे बर्तन रखकर उसे अगली सुबह साफ करते हैं। मगर वास्तु अनुसार, घर की रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में वहां रातभर जूठे बर्तन रखना मां अन्‍नपूर्णा का अपमान माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। साथ ही जीवन में तनाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा खाने के बाद बर्तनों को किचन में रखें। साथ ही सोने से पहले बर्तन पर रसोई साफ करें।

PunjabKesari

मेन गेट पर कूड़ा व गंदगी फैलाने से बचें

अक्सर लोग घर के मेन गेट पर कूड़ा रख देते हैं। इसके अलावा सुबह व शाम के समय घर के बाहर कूड़ा फेंक देते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से पड़ौसियों के साथ संबंध खराब होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम

वास्तु अनुसार, सूर्यास्त के बाद घर की कुछ चीजें दूसरों को देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की बरकत भी उस चीज के साथ चली जाती है। इसलिए कभी भी किसी को शाम के समय दूध, दही, नमक, प्याज देने से बचें।

PunjabKesari

सोने से पहले करें ये काम
 
सोने से पहले करें ये काम व बाथरूम में रख दें। वास्तु अनुसार, रसोई में इसे रखने से लाभ मिलता है। वहीं बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी जीवन में तरक्की के रास्ते खोलती है। इसतरह देवी लक्ष्मी की कृपा होने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static