Personal Problems: क्या गर्भनिरोधक गोलियां बढ़ाती है वजन?

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 02:44 PM (IST)

शादी के बाद अनचाहे गर्भ से बचने के लिए आजकल महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स लेती हैं। मगर, गर्भनिरोधक गोलियों को लेकर महिलाओं के मन में बहुत से सवाल होते हैं जैसे क्या इससे वजन बढ़ सकता है? पिल्स लेने के बाद प्रेगनेंसी के चांसेज तो नहीं है? इससे बाद में मां बनने में तो दिक्कत नहीं होगी? यहां हम आपको गर्भनिरोधक गोलियों से जुड़े कुछ ऐसे ही सवाल बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानना हर महिला के लिए जरूरी है।

क्या गर्भनिरोधक गोलियों से वजन बढ़ता है?

स्टडी की मानें तो गर्भनिरोधक गोलियां लेने से वजन नहीं बढ़ता। दरअसल, अधिकर लड़कियां शादी के बाद 23-24 की उम्र में ही पिल्स लेने लगती है और इस उम्र में थोड़ा-बहुत वजन बढ़ता ही है। मगर, इसकी वजह फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है, जिसका असर टेम्प्ररी होता है। हालांकि पिल्स लेने के बाद ब्रेस्ट में भारीपन, चक्कर आना, जी मिचलाना, सिरदर्द आदि हो सकता है।

PunjabKesari

क्या गर्भनिरोधक से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं?

बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से कभी-कभार पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं लेकिन इससे घबराने या पिल्स बंद करने की जरूरत नहीं। यह 3 महीने में खुद ब खुद ठीक हो जाते हैं।

पिल्स से कंसीव करने में तो दिक्कत नहीं होगी?

दुनियाभर में महिलाएं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंट्रासेप्टिव पिल्स लेती है। इससे भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होती और ना ही बांझपन होता है। पिल्स बंद करने के बाद आप आराम से कंसीव कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में अपनी गायनाकोलॉजिस्ट से जरूर संपर्क करें।

PunjabKesari

क्या पिल्स लेने के बाद भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट

अगर पिल्स सही समय और तरीके से ली जाए तो यह 99% काम करती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि बिना मिस किए समय पर गोलियां लेने से 100 में से 1 महिला के ही प्रेग्नेंट होने के चांसेस होते हैं।

अगर गोली लेना भूल जाए तो क्या करें?

गर्भनिरोधक पिल्स का असर 24 घंटों तक रहता है लेकिन अगर आप किसी वजह से गोली लेना भूल जाए तो इससे प्रेगनेंसी के चांसेस बढ़ जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप 1-2 घंटे के अंदर दवा ले सकें। आप जितनी जल्दी दवा लेंगी उतना ही रिस्म कम होगा।

PunjabKesari

ध्यान रखें कि बिना डॉक्टरी सलाह के खुद गर्भनिरोधक गोलियों ना लें क्योंकि यह कई तरह की होती है और हर महिला के शरीर की जरूरत अलग-अलग होती है। पिल्स लेने से पहले प्रिस्क्रिप्शन बहुत जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static