14 साल छोटी लड़की से शादी करेंगे यह एक्टर, देखिए हल्दी रस्म की तस्वीरें
punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 11:49 AM (IST)
बॉलीवुड हो या कोई टीवी सेलेब्स, किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते है। सेलेब्स अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने रिलेशन के लिए भी हमेशा सुर्खियों का पात्र बने रहते है। टीवी शो 'दीया और बाती हम' के फेमस एक्टर अनस राशिद जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है। उनकी शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें सामने आईं है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की कुछ शेयर की, जिसमें उन्होंने व्हाइट कुर्ते के साथ येलो दुपट्टा पहनना था। आइए हम आपको हल्दी रस्म की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनकी मंगेतर का नाम हिना इकबाल है। हल्दी की रस्म को दौरान उन्होंने येलो कलर का लहंगा पहना था।
शायद आप इस बात के बारे में भी नहीं जानते होंगे कि अनस राशिद अपने से 14 साल छोटी लड़की के साथ शादी करने जा रहे है। हिना अनस के होम टाउन से ही बिलॉन्ग करती है जिनको अनस की मां ने अपने बेटे के लिए पसंद किया है लेकिन अनस भी कुछ कम खुश दिखाई नहीं दे रहे।