Decor Tips: गार्डन को सजाने के 8 स्मार्ट तरीके( देखिए तस्वीरें)
punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 01:37 PM (IST)
घर के आंगन में बना छोटा-सा गार्डन भला किसे अच्छा नहीं लगता है। यहीं तो वह जगह होती जहां सभी सुबह या शाम के समय इकट्ठे बैठकर कर चाय की चुस्की मजा और ताजी हवा लेते हैं। मगर गार्डन बैठना भी तभी अच्छा लगता है जब उसे अच्छे से साफ व डेकोरेट किया है। जी हां, आजकल लोग घर के छोटे गार्डन को सजाने के लिए कई तरीके अपना रहे है, यहां तक कि मार्कीट में भी गार्डन सजाने के लिए आपको नई-नई एक्सेसरीज मिल जाएगी लेकिन इन सब में खर्चा भी काफी हो जाता है। अगर आप कम बजट में अपने घर के गार्डन को खूबसूरत लुक देना चाहते है तो घर के वेस्ट सामान को रीसाइकिल करें। चलिए जानते है कैसे गार्डन को सजाने के लिए पुराने सामान को इस्तेमाल में लगाया जा सकता हैं।
Miniature Garden
कई बार गमले अपनी जगह से गिर कर टूट जाते हैं। इन वेस्ट गमलों को एक्सेसरीज से सजाकर कर मिनिएचर गार्डन सजा सकते हैं। इसमें न सिर्फ गमले का बाकी बचा हिस्सा, बल्कि टूटे हुए टुकड़ों से भी आकर्षक आकृति बनाई जा सकती है। आप इनमें कई तरह के खुशबूदार पौधे लगा सकती हैं।


Tire Planter Ideas
जैसे कई घरों में गाड़ी के पुराने टायर पड़े होते है, जिन्हे हम गार्डन की डेकोरेशन का हिस्सा बना सकते है। जी हां, आप टायर प्लांटर्स से लोगों का ध्यान अपने घर पर आकर्षित कर सकते है। Fish स्टाइल टायर प्लांटर, Frog स्टाइल या अन्य तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Diy Ladybug Garden Decor

पुरानी गेंद या पत्थरों की मदद से आप Ladybug बनाकर उन्हें यूं गार्डन में सजा सकते हैं। इससे गार्डन काफी खूबसूरत दिखेगा।
-ll.jpg)
Wooly Pocket Garden

इस तरह की पॉकेट का इस्तेमाल हम ज्यादातर घर की छोटे-छोटे सामान जैसे चाबी, कंघी या अन्य चीजें संभालने के लिए करते हैं लेकिन आप इन्हें गार्डन में पेड़-पौधों को सजाने के लिए यूं इस्तेमाल कर सकती हैं।

Fairy Tale Garden

गार्डन में एक छोटा फेयरी गार्डन होना भी जरूरी है तो वहां के माहौल को और भी सुहावना व अट्रेक्टिव बनाने में मदद करता है। इसमें आप टूटे-फूटे गमलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Small Fountains

गार्डन में फाउंटेन न हो तो वह अधूरा लगता है। इसलिए गार्डन में छोटा फाउंटेन जरूर रखें। फिर वह रियल हो या इलेक्ट्रॉनिक।

Clay flower pot crafts

आप क्ले की मदद से यूं खूबसूरत लेडी पॉटर्स बनाकर उनमें पौधे लगा सकते हैं जो गार्डन में रखें काफी खूबसूरत लगते हैं।
Terracotta Pots With stacking trellis

Terracotta Pots की मदद से गार्डन में फ्लॉवर्स को सजा सकते हैं जो काफी अट्रेक्टिव लगेंगे।

