इन राशि वालों के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आएगी दिवाली, खुल जाएंगे सोए हुए भाग्य
punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 06:52 PM (IST)

नारी डेस्क: इस साल धनतेरस पर 3 राशियों की किस्मत पलटने वाली है। ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध एक साथ तुला राशि में आ रहे हैं, जिससे एक अद्भुत संयोग बन रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य का मिलन बुध के साथ होने से भाग्य और अवसरों में बदलाव लाने की संभावना बनती है। चलिए जानते हैं इस बार किन राशियों का भाग्य देगा उनका साथ।
सूर्य और बुध का होगा मिलन
इस साल 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 18 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 36 मिनट पर सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला सूर्य की नीच राशि मानी जाती है, यहां बुध पहले से ही उपस्थित हैं। इस तरह सूर्य का मिलन बुध के साथ होगा, ये ग्रह परिवर्तन निम्नलिखित राशियों के लिए विशेष शुभ परिणाम ला सकते हैं।
कर्क राशि की खुलेगी किस्मत
सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इस बार सूर्य और बुध की इस युति से दो बहुत ही शुभ योग बनेंगे। इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखेगा। हालांकि कर्क राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। सूर्य-बुध की युति उनके चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगी, जिससे घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मकर और मीन राशि वालों पर भी लक्ष्मी रहेगी मेहरबान
सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ सिद्ध होने वाला है। इस राशि के जातको को नई नौकरी या पदोन्नति मिल सकती हैं, सरकारी परियोजनाओं और कार्यों से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है, जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें भी बड़े स्तर पर सफलता मिल सकती है। मीन राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से परिवर्तनकारी रहेगा। इन राशि वालों को गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। यानी कि इस धनतेरस पर इन 3 राशि वालों पर धन की वर्षा हो सकती है।