इस दिवाली मां लक्ष्मी खोलेगी धन का खजाना, 100 साल बाद बन रहा है महालक्ष्मी योग
punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 06:17 PM (IST)

नारी डेस्क: इन दिनो दिवाली की रोशनी से पूरा देश जगमगा रहा है, जो 100 साल से नहीं हुआ वो इस बार होने जा रहा है। ज्याेतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार 100 साल में एक बार बनने वाला दुर्लभ महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। यह विशेष योग चंद्रमा और मंगल की तुला राशि में युति और बृहस्पति के अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर से निर्मित हो रहा है।
बृहस्पति ने कर्क में किया प्रवेश
18 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है, जो बृहस्पति के उच्च राशि (कर्क), स्वगृही या केंद्र स्थान में स्थित होने पर बनता है। इस बार यह योग विशेष रूप से पांच राशियों के लिए बहुत लाभकारी रहेगा।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
चूंकि युति तुला राशि में हो रही है, तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है आर्थिक उन्नति, नई शुरुआत, या सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्क राशि के जातकों के लग्न भाव में हंस महापुरुष योग बनेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक तंगी दूर होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बनेगा।
मेष राशि को भी मिलेगा लाभ
मंगल की सक्रिय ऊर्जा के कारण मेष राशि के जातकों को भी उत्साह, पहल, नए अवसर मिल सकते हैं। सिंह राशि को सूर्य-मंगल-चंद्र के संयोग से नेतृत्व, मान-प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ने का अवसर मिल सकता है। धनु राशि भी परिवर्तन और विस्तार की दिशा में सक्रिय हो सकती है, खासकर यदि व्यवसाय या शिक्षा में परिवर्तन चाहते हों।