Dhanteras पर क्या खरीदें-क्या नहीं? नोट कर लें Shopping और पूजा का शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 06:45 PM (IST)

नारी डेस्कः भारत के सबसे बड़े त्योहार दीवाली (Diwali 2024) का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। दीवाली का त्योहार 5 दिन का त्योहार है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को है। इसके बाद अगले दिन लोग नरक चतुर्दशी मनाते हैं और यम को दीपदान करते हैं। इसे लोग छोटी दीवाली भी कहते हैं और छोटी दीपावली 30 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इसके इसके अगले दिन अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है लेकिन इस बार लोगों में बड़ी कंफ्यूजन है कि दीवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को। 

धनतेरस की खरीददारी और पूजा का शुभ मुहूर्त |Dhanteras ka Shubh Muhurat 2024 | Dhanteras ki shopping ka mahurat

पंचांग के अनुसार, इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होग हालांकि उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस शास्त्रोक्त रूप से 30 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। धनतेरस की खरीददारी 29 अक्टूबर को आरंभ हो जाएगी। इस प्रकार धनतेरस दोनों ही दिन मनाई जा सकेगी। दोनों दिन त्रिपुष्कर योग का प्रभाव बना रहेगा। 29 अक्तूबर 2024 सुबह 10ः31 मिनट से 30 अक्तूबर 1ः15 मिनट तक का समय खरीददारी के लिए शुभ है। वहीं, भगवान धनवंतरि की पूजा के लिए 29 अक्तूबर शाम 6ः31 से 8ः13 बजे तक मिनट का समय बेहद शुभ माना जा रहा है। 

PunjabKesari

दीवाली 2024 कब है? | Deepawali 2024 date

दीवाली इस बार 31 अक्टूबर 2024 (deepawali 2024 date in india) को है। इसी दिन कार्तिक मास की अमावस्या पड़ रही है हालांकि कुछ जगहों पर 1 नवंबर की दीवाली है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने स्थानीय ज्योतिष से पूछ सकते हैं। 

भाई दूज कब है 2024 | Bhai Dooj 2024 Date

भाई दूज 2024, 2 नवंबर यानी रविवार को पड़ रही है। ये कार्तिक मास द्वितीया तिथि है जब बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं। 

यह भी पढ़ेंः  यम को दीपदान क्यों और कैसे करें ? जानिए सही विधि और मंत्र 

धनतेरस पर खरीदारी क्यों करनी चाहिए? | Dhanteras ki Puja 

हिंदू धर्म में धनतेरस विशेष महत्व रखता है और यह दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है। यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है इसलिए इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन का संबंध धन, संपत्ति और समृद्धि से होता है और विशेष रूप से भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लोग घर का सामान खरीदते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कुछ चीजों को घर लाने से जातक पर भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। कुछ खास सामान व किचन की वस्तुएं खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है क्योंकि वह वस्तुएं मां लक्ष्मी की प्रतीक है और उनकी प्रिय मानी जाती है। वास्तु के अऩुसार भी कुछ चीजें खरीदें से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और स्वास्थय अच्छा रहता है। 

PunjabKesari

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? (Dhanteras par kya kharide)

सूखा धनिया (धनिया बीज) जरूर खरीदें। कहा जाता है कि धनिया खरीदने से धन में 13 गुणा की वृद्धि होती है। इसके अलावा गोमती चक्र, हल्दी, लक्ष्मी चरण, नमक, पान पत्ते, खील- बताशे, झाड़ू, बर्तन जरूर खरीदें। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदते हैं। सोना, चांदी, कांसा, पीतल या तांबा से बने बर्तन खरीदने चाहिए। 

स्वास्तिक या श्री यंत्रः ये पवित्र प्रतीक आध्यात्मिक उत्थान और घर की सुरक्षा के लिए हैं।

हल्दीः धनतेरस पर हल्दी जरूर खरीदें। यह भी समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है। 

सोना चांदी खरीदेंः इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के या बर्तन खरीद सकते हैं जो सुख-समृद्धि का वास होता है। सोना खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 

बर्तनः पीतल, तांबे या चांदी के बर्तन खरीदें। चाकू या कैंची जैसी नुकीली चीजें खरीदने से बचें, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिः देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति घर में जरूर लाएं। मां लक्ष्मी- गणेश जी आपके घर, धन और बुद्धि लेकर आते हैं। 

झाड़ूः झाड़ू को भी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई निवास बना रहता है। झाड़ू घर से नकारात्मक ऊर्जा और वित्तीय परेशानियों को दूर करने का प्रतीक है।

गाय खरीदनाः गाय खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। गाय घर लाने से भी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। 

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्सः नए एप्लीकेशन और गेजेट्स खरीदें। ऐसा माना जाता है कि नए उपकरण या गैजेट खरीदने से आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं और व्यवसाय या करियर में वृद्धि होती है।

गोमती चक्र- ऐसा माना जाता है कि इससे सौभाग्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 
PunjabKesari

धनतेरस के दिन क्या नही खरीदना चाहिए? | Dhanteras par kya na Kharide

धनतेरस पर कुछ चीजों की शॉपिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये नेगेटिविटी की प्रतीक मानी जाती है। कांच की चीजें ना खरीदें। 
लोहे, स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन ना खरीदें।
काले रंग की चीजें जैसे कपड़े, जूते, बैग, कंबल आदि ना खरीदें। इस दिन काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन तेल, घी, रिफाइंड ऑयल आदि ना खरीदें। दीप जलाने से पहले ही तेल व घी की खरीददारी कर लें।
किसी भी तरह का नुकीला सामान जैसे सुई, कैंची, चाकू ना खरीदें। इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
धनतेरस के दिन प्लास्टिक का सामान ना खरीदें। इस दिन प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीजों को खरीदने से कंगाली आती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static