Diwali 2021: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं ये चीजें, सालभर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 11:03 AM (IST)

दिवाली का त्योहार दुनियाभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से शुरु होकर भाई दूज तक चलती है। इस साल 4 नवंबर 2021, दिन गुरुवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी धरती आकर अपने भक्तों के घर वास करती है और उन्हें आशीर्वाद देती है। ऐसे में देवी मां का स्वागत करने के लिए लोग कुछ दिनों पहले ही घर की सफाई, रंगाई, पुताई आदि करने लगते हैं। घर को खासतौर पर सजाया जाता है। वहीं ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजें बनाने व लटकाने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह
घर के मेन गेट पर धन की देवी लक्ष्मी के पद चिन्ह बनाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि पैरों के निशान घर के अंदर की ओर हो। ऐसा करने से यह सुनिश्चित होगा कि देवी मां दिवाली की रात सीधे आपके घर आएं। साथ ही आपको और परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दें।
स्वास्तिक
घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे दिवाली के दिन लगा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो रोली से स्वास्तिक बना लें। मान्यता है इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।
तोरण
धार्मिक मान्यताओं अनुसार दिवाली की रात माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में वास करती है। ऐसे में माता रानी के आगमन में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। आम, केले, फूलों से बने तोरण बेहद शुभ माने जाते हैं। इसलिए आप तोरण को धनतेरस के शुभ दिन पर लगाएं। साथ ही इसे दिवाली के अगले दिन तक जरूर रखें।
रंगोली
किसी भी शुभ कार्य व त्योहार में रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे परिवार में शांति, समृद्धि ल खुशहाली बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। इसलिए दिवाली के दिन घर के मेन गेट पर रंगोली जरूर बनाएं। इसके अलावा घर पर बनी रंगोली के पास एक पानी से भरा कलश रखें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Lalita Saptami: कल करें ललिता देवी का पूजन, मिलेगा श्री राधा कृष्ण का आशीर्वाद

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता