दिशा परमार ने दिखाई मॉरीशस ट्रिप की झलक, बेटी नव्या की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 07:14 PM (IST)

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल राहलु वैद्य और दिशा परमार इन दिनों अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे है। वह अपनी बेटी नव्या की परवरिश में व्यस्त हैं। हाल ही में दिशा  ने  मॉरीशस में अपने परिवार की छुट्टियों की एक झलक दिखाई, जिससे उनकी बेटी नव्या की क्यूटनेस पर लोग दिल हार बैठे। 

PunjabKesari
राहुल और दिशा पिछले साल प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने थे और वह अपनी बेटी संग जमकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम  पर 
 अपनी छुट्टियों के कुछ वीडियो शेयर किए।पहले वीडियो में नव्या फ्लाइट में खुशी से बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari
इसके बाद दिशा ने मॉरीशस में जिस रिसॉर्ट में वे ठहरे हैं, उसका पैन-व्यू दिया। आखिरी क्लिप में नव्या बिस्तर पर बैठी हुई हैं, जबकि दिशा सुरम्य स्थानों और विशाल नीले समुद्र का नजारा दे रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "कितना शानदार"।निजी मोर्चे पर, दिशा ने गायक राहुल वैद्य से शादी की है। इस जोड़े ने 16 जुलाई, 2021 को शादी की थी। उनकी बेटी नव्या का जन्म 20 सितंबर, 2023 को हुआ था।

PunjabKesari
 राहुल ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 1' से की थी। वह 'जो जीता वही सुपर स्टार', 'म्यूजिक का महा मुकाबला' जैसे शो के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 14' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया है।दूसरी ओर, दिशा ने 2012 में 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने पंखुड़ी गुप्ता की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 'वो अपना सा', 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' जैसे शो में काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static