लिवर कैंसर के इलाज के बीच Dipika Kakar को हुई नई बीमारी, अस्पताल में हुुई भर्ती
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 06:02 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से स्टेज 2 लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं। वह समय-समय पर अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें एक और स्वास्थ्य चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उनके शरीर में आयरन की कमी हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर IV आयरन इन्फ्यूजन लेना पड़ा।
आयरन की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती
अपने पति शोएब इब्राहिम के लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका अस्पताल के बेड पर नजर आईं। वीडियो में शोएब ने बताया कि दीपिका के खून में आयरन का स्तर काफी कम हो गया था। इसी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें नस (IV) के जरिए आयरन देने का फैसला किया, ताकि शरीर में इसकी कमी जल्दी पूरी की जा सके।

इम्यूनोथेरेपी के दौरान आई नई दिक्कत
शोएब ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों को शरीर में दो गांठों की भी जानकारी मिली, जिसके बाद दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू की गई। दीपिका ने बताया कि यह इलाज शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला है और थेरेपी के बाद उन्हें कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है। हालांकि उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार होगा।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
दीपिका ने बताया कैसी है तबीयत
वीडियो में दीपिका ने कहा कि इलाज से पहले दी गई दवाओं की वजह से उन्हें फिलहाल कमजोरी और थकान महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दीपिका ने इस मुश्किल समय में अपने परिवार, खासकर पति शोएब इब्राहिम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे इलाज के दौरान शोएब हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

पिछले एक साल से इलाज पर दे रही हैं पूरा ध्यान
दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से अभिनय से दूर हैं और अपनी सेहत को प्राथमिकता दे रही हैं। वह समय-समय पर अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ जर्नी और इलाज से जुड़ी अपडेट्स देती रहती हैं। दीपिका कक्कड़ को टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से घर-घर पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस' का खिताब भी अपने नाम किया। फिलहाल वह अपने इलाज और रिकवरी पर पूरा ध्यान दे रही हैं और फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

