Diabetes के मरीज जरुर खाएं ये 5 फ्रूट्स, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 11:59 AM (IST)

एक डायबिटीज के मरीज के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अपना ब्लड शुगर लेवल मैनेज करके रखना। ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज को कभी भी कंट्रोल में नहीं रख सकते हैं। इस बीमारी के होने पर उन सभी फूड आइटम्स को खाने से परहेज होता है, जिनके सेवन से ही शुगर लेवल हाई हो जाता है। अक्सर अपने खानपान को लेकर डायबिटीज के मरीजों में एक शंका बनी रहती है। सबसे बड़ा कंफ्यूजन उन्हें फलों के सेवन के दौरन होता है। ज्यादातर लोग जानकारी के अभाव में कई तरह के फल खाते रहते हैं, जो शुगर लेवल को बढ़ाते हैं। दरअसल फलों में प्राकृतिक रुप से शुगर होता है, जो आर्टिफिशियल शुगर की ही तरह ब्लड शुगर को बढ़ा देते हैं, लेकिन फलों में मौजूद ये नेचुरल शुगर नुकसानदायक नहीं होता है, फिर भी आपको ये फल सीमित मात्रा में खाने चाहिए। इसलिए अगर आप फलों का सेवन करना चाहती हैं तो आप अपने डाइट में इन फलों को जरुर शामिल करें....

आडू 

आडू एक ऐसा फल है, जिसका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं। इसमें फाइबर ज्यादा होता है। विटामिन ए, सी, पोटैशियम से भरपूर ये फल अचानक से ही एक बार में ब्लड शुगर बढ़ा देता है। आडू में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड डायबिटीज के कारण होने वाले मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी लड़ सकता है।

PunjabKesari

जामुन

आयुर्वेद में सालों से जामुन को इंसुलिन संवेदनशीलता को ठीक करने के लिए किए इस्तेमाल किया जाता है। इस फल में शुगर की मात्रा कम होती है। यदि आप इसका सेवन हर दिन करते हैं तो काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है। दरअसल, कुछ काले फलों में मौजूद कम्पाउंड और एंटीऑक्सीडेंट स्टार्च को ऊर्जा में बदलने और ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

अमरूद

कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर अमरूद को धीरे-धीरे पचाया जा सकता है। यह कोशिकाओं द्वारा धीरे-धीरे अवशोषित किया जा सकता है। यह अन्य फलों की तरह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसमें संतरे की तुलना में 4 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। इसके अलावा, इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है।

PunjabKesari

पपीता

पपीता खाकर भी आप ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पपीता का शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिका प्रभाव हो सकता है, इसमें फ्लेवोनॉएड्स भी होते हैं जो एक नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कोशिक क्षति को रोक सकते हैं और इससे वजन भी नहीं बढ़ता है।

PunjabKesari

सेब

सेब फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, लेकिन फ्रुक्टोज में सबसे कम होता है। सेब भी एक बेहतरीन फल है, जिसे डायट में शामिल करना चाहिए। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो कब्ज से बचाते हैं। देर तक पेट भरे होने का अहसास कराते हैं। फाइबर पाचन प्रकिया और चीनी के अवशोषण को भी धीमा कर देता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static