दीया ने की बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी, लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 10:20 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा कल बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी। दीया के मुंबई स्थित घर में शादी हुई जिसमें फैमिली मेंबर्स व कुछ दोस्त शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शादी की रस्में पूरी होने के बाद दीया और वैभव ने मीडिया को पोज दिए। दीया ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। वही उनके पति वैभव  व्हाइट कुर्ता पायजामा और नेहरु जैकेट में नजर आए। दीया ने बाद में पैपराजी को मिठाई भी बांटी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दीया कल सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रही। उन्होंने अपने हाथों में लगी मेहंदी की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने ब्राइड टू बी सेरेमनी की फोटो भी शेयर की, जिसमें वे व्हाइट ए लाइन ड्रेस में पहने दिखी। दीया की शादी में अदिति राव हैदरी ने अपने जीजा जी के जूते चुराए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें कि दीया और वैभव दोनों की ही यह दूसरी शादी है। साल 2014 में दीया ने साहिल संघा से शादी की थी और 2019 में दोनों अलग हो गए। वही वैभव की पहली शादी योग कोच सुनैना से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static