धर्मेंद्र के घर आई मोरनी, एक्टर बोले- मोदी जी के आंगन में मोर नाचते देखा...
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 10:27 AM (IST)
बाॅलीवुड के ही-मैन यानि धर्मेंद्र कोरोना महामारी के संकट अपने फार्महाउस में समय बिता रहे है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फार्महाउस की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस में आए एक मोरनी का वीडियो शेयर किया है।
धर्मेंद्र ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'क्या इत्तिफाक है... कल मोदी जी के आंगन में मोर नाचते देखा...आज मेरे आंगन में...जंगल से एक मोरनी चली आई...वीडियो भी नहीं ले पाया...उड़ गई...हम इंतजार करेंगे...।'
What a coincidence.... kal Modi ji ke aangan mein मोर naachte dekha...aaj mere aangan mein..... jungle se ikk मोरनी chali aye ..... video bhi nehi le paaya .... ud gai .... hum intzaar karein ge ........ pic.twitter.com/6EfaXbKrfu
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 25, 2020
धर्मेंद्र के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सर ये आपसे मिलने आई है।'
अंकिता नाम की यूजर ने लिखा, 'धर्म जी कितनी खूबसूरत मोरनी है।'
अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी प्रकृति से प्रेम आपको और महान बनाती हैं!'
बता दें बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने इंस्टाग्राम व ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाते और उसके साथ टहलते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक कविता भी लिखी थी।
भोर भयो, बिन शोर,
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2020
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।
रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज। pic.twitter.com/Dm0Ie9bMvF