Christmas पर किसी वंडरलैंड से कम नहीं होती दिल्ली, इन जगहों पर जमकर कर सकते हैं एंजॉय

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 01:17 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार देश भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। खासकर, बड़े शहरों में क्रिसमस की धूम रहती है।लोग क्रिसमस की शाम को दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं । अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो इन जगहों पर जाकर इस इवनिंग को यादगार बन सकते हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में-

ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज

दिल्ली के ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज  (Gravity Restro-Lounge) क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज नोएडा के सेक्टर 26 में स्थित हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस लाउंज में एंट्री के लिए आपको टिकट लेना पड़ता है। आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। ग्रेविटी लाउंज में खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्ठा है।

PunjabKesari

डीएलएफ साइबर हब

आप क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए  डीएलएफ साइबर हब (DLF Cyber Hub)  को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये साइबर हब हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। ये सेक्टर 24 के फेस टू में स्थित है। आप मेट्रो या अपनी गाड़ी से डीएलएफ साइबर हब पहुंच सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ डीएलएफ साइबर हब में क्रिसमस इवनिंग को एन्जॉय कर सकते हैं।

PunjabKesari

वंडर कार्निवल 

 क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गुरुग्राम में कई सारी खूबसूरत डेस्टिनेशन है। इनमें एक है वंडर कार्निवल। ये खूबसूरत डेस्टिनेशन सेक्टर 29 में है। वंडर कार्निवल हुडा ग्राउंड में है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस इवनिंग एन्जॉय कर सकते हैं।

PunjabKesari

साकेत सिटी वॉक

साउथ दिल्ली में साकेत सिटी वॉक है। इसके सबसे करीब वाला मेट्रो स्टेशन मालवीय नगर और साकेत है। आप मेट्रो से साकेत सिटी वॉक पहुंच सकते हैं। क्रिसमस की शाम यहां पर सिटी वॉक को सजाया जाता है। सिटी वॉक के आउटसाइड कॉरिडोर में नाचने गाने की भी व्यवस्ठा की जाती है। आपको बता दें कि सिटी वॉक में कई सारे कल्ब भी हैं, जहां पर आम दिनों में तो एंट्री फ्री होती है, लेकिन क्रिसमस से पहले बुकिंग करनी होती है।आप यहां पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्रिसमस के दिन खूब एन्जॉय करके इस शाम को यादगार बना सकते हो।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static