दीपिका ने लाॅन्च किया ''The Essentials Edit'', अब एक्ट्रेस के लुक को करें रीक्रिएट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 03:39 PM (IST)

चाहे बात आउटफिट्स की हो या फिर फुटवियर की, ज्यादातर लड़कियां दीपिका पादुकोण के स्टाइल को फॉलो करती हैं। दीपिका का फैशन सेंस हर किसी को इंप्रेस कर देता है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले लोगों के लिए अपने क्लोसेट को पब्लिक किया था। जिससे मिलने वाले पैसों को 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' में दान किया जाता है। वहीं अब दीपिका ने अपना नया एडिशन 'द एसेंशियल एडिट' लाॅन्च किया है। 

PunjabKesari

'द एसेंशियल एडिट'

एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण क्लोसेट की कई सफल थीम्ड एडिशन्स के बाद अब नया एडिशन लाॅन्च किया है। इस एडिशन में वो हर चीज शामिल है जो आपकी अलमारी में होनी चाहिए। इनमें आपको डेनिम्स, सफेद टी-शर्ट, एविएटर सनग्लासेस, एलिगेंट फाॅर्मल वियर, क्लासिक कल्च तक सब कुछ मिलेगा। 

PunjabKesari

पोस्ट की शेयर

इसकी जानकारी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए भी फैंस को दी है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें आप हैंड बैग, डेनिन, सनग्लासेस, शर्ट आदि देख सकते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, '#DeepikaPadukoneCloset वापिस आ गया। मैंने अपनी अलमारी से अपनी पसंद की कुछ जरूरी चीजें आपके लिए डाल दी हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

दीपिका के इस एडिशन से लोग उनके पसंदीदा लुक एक बार फिर से रीक्रिएट कर सकते हैं। वहीं अगर बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रभास और ऋतिक रोशन के साथ भी दीपिका एक फिल्म में दिखाई देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static