रणवीर सिंह ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान, पत्नी दीपिका ने यूं लुटाया प्यार

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 06:10 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह की नयी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिक हैं। दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर निर्देशक आदित्य धर की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म का पोस्टर साझा किया। 

PunjabKesari
दीपिका ने पोस्टर के साथ एक ब्लैक हाटर् इमोजी लगाया है। इससे पूर्व रणवीर सिंह ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा कर दी।रणवीर सिंह ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा -यह मेरे प्रशंसकों के लिए है, जो मेरे साथ बहुत धैर्य रखते हैं और इस तरह के मोड़ के लिए शोर मचा रहे हैं। 

PunjabKesari

एक्टर ने आगे लिखा- मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि इस बार, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद के साथ, हम इस शानदार, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को उत्साही ऊर्जा और शुद्ध इरादे के साथ शुरू करते हैं। इस बार, यह व्यक्तिगत है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे और लोकेश धर और आदित्य धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियो के तहत किया है। इस फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static