क्या आने वाली है गुड न्यूज? डिलीवरी डेट से पहले अस्पताल पहुंचे दीपिका और रणवीर

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 06:50 PM (IST)

नारी डेस्क: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। होने वाली मम्मी अस्पताल में भर्तीं हो गई है, ऐसे में कभी भी गुड न्यूज आ सकती है।  फैंस बेबी के जन्म का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। कल ही दीपिका अपने पति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने भी पहुंची थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की डिलीवरी इसी महीने की 28 तारीख को होनी है लेकिन लगता है डिलीवरी जल्द ही होने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गाड़ी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल जाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद से ही डिलीवरी के कयास लगाए जा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फैन ने तो कपल को बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- बेटी होगी या बेटा, एक अन्य ने लिखा- 'जो भी हो, गणेश चतुर्थी के दिन जन्म ले रहा है, इससे बड़ी और क्या खुशी हो सकती है'। 


यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दीपिका नियमित जांच के लिए अस्पताल गई हैं या कहानी में कुछ और है। अभिनेताओं की संबंधित टीमों की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। दीपिका और रणवीर ने कुछ दिन पहले एक खूबसूरत मैटरनिटी शूट भी शेयर किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static