शादी के बाद त्योहारों को यादगार बनाने के लिए घर को सजाएं इस तरह, मिल जाएगा ''बेस्ट बहू'' का टैग

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 07:58 PM (IST)

नारी डेस्क: त्योहारों का समय हर घर में खुशियों और उमंगों का होता है, अगर आपके शादी के बाद पहले त्यौहार है तो ये बहुत अच्छा मौका है बेस्ट बहू बनने का। इस मौके पर आप घर का नया रूप देकर  रिश्तों को और भी मजबूत बना सकती हैं। सादगी और सजीवता के साथ घर की सजावट करें, जिससे सभी पर आपकी मेहनत और प्यार की छाप बने।  यहां कुछ आसान और प्रभावी टिप्स दिए गए हैं जिनसे आप त्योहारों में अपने ससुराल वालों को खुश कर सकती हैं। 

PunjabKesari

साफ-सफाई से शुरुआत करें

त्योहारों से पहले घर की गहरी सफाई करें। साफ-सुथरा घर हमेशा अच्छा और पॉजिटिव एनर्जी देता है। रसोई, बाथरूम और अन्य कोनों को साफ करें और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार को अच्छे से सजाएं।

 

दिव्य रोशनी से सजावट

 त्योहारों के समय घर में रोशनी का खास महत्व होता है। आप एलईडी लाइट्स, दीये, और कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर के प्रवेश द्वार, खिड़कियों, बालकनी और मुख्य कमरों में आकर्षक लाइट्स लगाएं।


आकर्षक सजावटी आइटम्स

घर के मुख्य कमरों में सजावटी सामान जैसे वॉल हैंगिंग्स, फैंसी कुशन, पर्दे और खूबसूरत टेबल क्लॉथ का इस्तेमाल करें। डाइनिंग टेबल को खूबसूरत फैंसी कटलरी और सेंटरपीस से सजाएं। 

PunjabKesari

फूलों और बंदनवार से सजाए

घर के मुख्य दरवाजे पर सुंदर फूलों की बंदनवार या तोरण लगाएं। यह घर में आने वालों को एक पॉजिटिव फीलिंग देगा। आप घर के भीतर भी फूलों के गुलदस्ते, फूलों की रंगोली या ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे घर खुशबू से महक उठेगा।

 

पूजा स्थल की खास सजावट

त्यौहारों पर पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा स्थल को खास तौर पर सजाएं। आप फूलों, दीयों और अगरबत्ती से इस स्थान को सजा सकती हैं। सुंदर आरती थालियों को सजाएं और त्योहार की पूजा विधि को अच्छे से निभाएं। घर में अच्छी खुशबू के लिए अरोमा कैंडल्स, अगरबत्ती, या इत्र का उपयोग करें। त्योहारों में घर को महकाना ससुराल वालों को जरूर खुश कर देगा।

PunjabKesari

फर्नीचर और कुशन अरेंजमेंट

लिविंग रूम के फर्नीचर को अच्छे से अरेंज करें। कुशन को कलरफुल और त्योहार के अनुसार मैच करें। आप साइड टेबल पर डेकोरेटिव आर्ट पीसेस रख सकती हैं। इस दौरान अपने सास-ससुर या अन्य बुजुर्गों से सुझाव लें, यह उन्हें भी अच्छा लगेगा।

 

व्यक्तिगत स्पर्श दें

घर की सजावट में अपना व्यक्तिगत स्पर्श भी डालें, जिससे आपकी क्रिएटिविटी और समर्पण झलके। अगर आपको DIY चीज़ें पसंद हैं तो आप हाथ से बनाई गई चीजों से भी घर को सजा सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static