हनीमून वेकेशन के लिए बेस्ट प्रकृति की गोद में बसा डलहौजी, डालिए एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 05:24 PM (IST)

डलहौजी हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा छोटा सा मगर एक खूबसूरत शहर है। यह अपने प्राकृतिक नजारों, फूलों, घास के मैदान, नदियों, शानदार धुंध के घिरे पहाड़ों से देशभर में मशहूर है। वहीं हनीमून मनाने के लिए डलहौजी हिमाचल की बेस्ट जगह माना जाता है। आप यहां पर प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन आकर्षणों का मजा लें सकते हैं। चलिए जानते हैं डलहौजी घूमने की बेस्ट जगहें...

खाज्जिअर- Khajjiar

खाज्जिअर डलहौजी शहर के करीब 24 किमी दूरी पर है। देवदार के घने पेड़ों से ढका खाज्जिअर प्राकृतिक सुंदरता से मशहूर है। हनीमून मनाने के लिए यह बेस्ट जगह मानी गई है। वहीं एडवेंचर के शौकीन यहां पर पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, घुड़सवारी और जॉर्बिंग आदि का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari
pc: www. Jagran.com

डलहौजी का पंचपुला- Panchpula

हरे देवदार के पेड़ों के से घिरा पंचपुला डलहौजी के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक माना गया है। खबरों की मानें तो यहां पर एक साथ पांच धाराएं बहती है। ऐसे में आप पार्टनर के साथ इस खूबसूरत नजारे को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। पंचपुला के पास एक महान क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह की याद में समाधि बनी हुई है। कहा जाता है कि इसी जगह पर सरदार जी ने अपनी अंतिम सांस ली थी। वैसे तो आप सालभर में कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं। मगर घूमने के लिए मानसून का मौसम बेस्ट माना गया है।

PunjabKesari
pc: TripAdvisor

डलहौजी का माल रोड - Mall Road

आप पार्टनर के साथ  डलहौजी के माल रोड में घूम सकते हैं। शाम के समय बाजारों से भरा माल रोड बेहद खूबसूरत दिखाई देता हैं। ऐसे में आप यहां से डलहौली की फेमस चीजों को खरीद सकते हैं। दोपहर के समय सेंट जॉन्स चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च घूमने जा सकते हैं। आप माल रोड जाने के बाद ढाबे का खाना खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari
pc: PressWire18

कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य - Kalatop Wildlife Sanctuary

ट्रैकिंग के शौकीन कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य तक ट्रैकिंग करते हुए जा सकते हैं। ये जगह अपनी अलग पहचान से पर्यटकों में मशहूर है। वहीं वन्य जीव प्रेमी इस अभयारण्य में काले भालू, तीतर, तेंदुआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन जैसे जानवरों को देखने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

pc: tripoto

डलहौजी का डैनकुंड पीक - Dainkund Peak

डलहौजी का डैनकुंड पीक को सिंगिंग हिल के नाम से भी देशभर में मशहूर है। समुद्र तल से करीब 2755 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डैनकुंड पीक पर आप  घाटियों और पहाड़ों के अद्भुत नजारे को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं कही जा सकती। दूसरी ओर डैनकुंड पीक अपनी खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे वातावरण से भी फेमस है।

PunjabKesari

pc: www. Jagran.com

डलहौजी में चमेरा झील - Chamera Lake

चंबा जिले में स्थित चमेरा झील, डलहौजी घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर आप पार्टनर के साथ बोटिंग करते हुए फोटो क्लिक करवाने का मजा ले सकते हैं। बता दें, बोटिंग करने के लिए मार्च से जून के बीच का समय बेस्ट माना गया है। ये जगह बोटिंग करने के लिए सबसे रोमांटिक जगहों में से एक मानी जाती है।

PunjabKesari

pc: trawell.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static