राज्याभिषेक में  मुंबई के मशहूर डब्बावाले भी होंगे शामिल, किंग चार्ल्स के लिए खरीदा खास तोहफा

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 10:29 AM (IST)

70 साल बाद ब्रिटेन में राजतिलक होने जा रहा है। रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय आधिकारिक तौर पर गद्दी संभालने जा रहे हैं। ऐसे में पूरी दुनिया को इस दिन का इंतजार है। यह राज्याभिषेक भारत के लिए भी खास है, क्योंकि इस दिन के लिए कईभारतीयों को निमंत्रण भेजा गया है। इस लिस्ट में  मुंबई के मशहूर डब्बेवाले भी शामिल है।  इन डब्बेवालों का किंग चार्ल्स से खास रिश्ता रहा है।


खबरों के मुताबिक राज्याभिषेक समारोह के लिए ब्रिटिश दूतावास की ओर से  डब्बेवालों को निमंत्रण भेजा गया है, ऐसे में उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं है। डब्बेवालों और प्रिंस का रिश्ता बहुत पुराना है। याद हो कि चार्ल्स जब भारत आए थे तो मुंबई के डब्बावालों से उनकी मुलाकात हुई थी, इसके बाद से ही डब्बावाला एसोसिएशन का ब्रिटिश शाही परिवार के साथ रिश्ता जुड़ गया और प्रिंस भी इस रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं  मुंबई के डिब्बेवाले भी राजा चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला के लिए कई तोहफे खरीद रहे हैं।  उन्होंने पुनेरी पगड़ी और वरकारी कम्युनिटी का एक शॉल खरीदा है, इतना ही नहीं उनका  अस्पतालों में मिठाई बांटने का भी कार्यक्रम है। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के प्रवक्ता सुभाष तालेदार ने कहा- 'हम छह मई को आसपास के अस्पतालों में मिठाई बांटेंगे। प्रिंस चार्ल्स की वजह से दुनियाभर में हमारी कम्युनिटी को पहचान मिली। हम उनके आभारी हैं और उनकी ताजपोशी का जश्न मना रहे हैं।'

PunjabKesari

 प्रिंस चार्ल्स की बात करें तो उनका पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है जो प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948, बकिंघम पैलेस में हुआ था। वे ब्रिटिश शाही परिवार में महारानी के बाद राजगद्दी के पहले उत्तराधिकारी हैं।चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस विलियम और हैरी हैं। 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static