घर की शादी में बेटी को सजाएं डॉल परांदे से, एकदम राजकुमारी लगेगी आपकी लाडली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 05:48 PM (IST)

नारी डेस्क: डॉल परांदे (या गुड़िया परांदे) आजकल छोटी बच्चियों के लिए एक बहुत ही प्यारा और ट्रेडिशनल हेयर एक्सेसरी ट्रेंड बन गया है। खासकर जब ये हैंडमेड यानी हाथ से बनाए गए होते हैं, तो इनका आकर्षण और भी बढ़ जाता है। ये न सिर्फ उनके बालों को सजाते हैं, बल्कि एक प्यारा देसी लुक भी देते हैं।

PunjabKesari
हैंडमेड डॉल परांदे की खासियतें

परांदे के नीचे एक छोटी-सी क्यूट गुड़िया या बटरफ्लाई, कार्टून कैरेक्टर जैसे डिज़ाइन लगे होते हैं, जो बच्चियों को बहुत पसंद आते हैं। गुलाबी, पीला, आसमानी, बैंगनी जैसे रंगों के रेशमी धागों से बनाए गए परांदे बहुत सुंदर लगते हैं।


बीड्स और झुमकों से सजावट

हैंडमेड परांदों में छोटे मोती, सितारे, पंखुड़ियां और छोटी घंटियां भी लगी होती हैं। ये खास तौर पर बच्चों के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए इनका वजन बहुत हल्का होता है और किसी तरह की एलर्जी भी नहीं होती।

 PunjabKesari
कस्टमाइज़ भी हो सकते हैं


आप चाहें तो घर की किसी शादी के लिए अपनी बच्ची के नाम या पसंद के अनुसार भी परांदे बनवा सकते हैं – जैसे यूनिक कलर, गुड़िया का ड्रेस डिज़ाइन आदि। डॉल के अलावा प्यारे जानवर जैसे यूनिकॉर्न या टेडी के शेप वाले परांदे भी बनवाए जा सकते हैं। हैंडमेड डॉल परांदे नन्ही बच्चियों की चोटी में एक खूबसूरत रंग और देसी आकर्षण जोड़ते हैं। ये उन्हें राजकुमारी जैसा लुक देते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static