भारत में फिर से हुई कोरोना की एंट्री ! 5 साल बाद मिले COVID-19 पॉजिटिव मरीज, एक की हुई मौत
punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 05:54 PM (IST)

नारी डेस्क: कोविड-19 के 5 साल बाद भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। जी, हां मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना ने फिर से दहशत फैलाना शुरु कर दिया है। खबरों की मानें तो यहां दो नए COVID-19 पॉजिटिव मरीज, जिसमें से एक की मौत हो गई है वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। इस घटना ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर शक्ति दुबे की Success Story
याद हो कि कोरोना महामारी के चलते भारत में 5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पूरी दुनिया में 70 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई गई थी.। साल 2019 से 2021 के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया था। अब ऐसे में इसकी वापसी बेहद चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि कोविड पॉजिटिव पाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थी। वहीं कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक देवास जिले का बताया जा रहा है, जिसके बाद से स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। युवक को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट.कर दिया गया है और उसके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।