कोरोना की लड़ाई में आम से नामी महिलाओं ने दिया अपना योगदान

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 03:18 PM (IST)

कोरोना वायरस को लेकर जब से पीएम मोदी ने केयर फंड बनाया है तबसे सितारे मदद के लिए आगे आ रहे है। पीएम मोदी के केयर फंड में दान करने वाले पहले एक्टर अक्षय कुमार थे और फिर धीरे धीरे सितारे इस कड़ी में जुड़ते गए। हम कहते है कि महिलाएं भी किसी से कम नही है तो बस फिर.. वह भी जुड़ गई इस कड़ी में, किसी ने पैसे तो किसी ने पीएम केयर फंड में भोजन व्यवस्था की पेशकेश की।चलिए आपको बताते हैं किस महिला ने कितनी राशि डोनेट की।

कोरोना की लड़ाई में आम से नामी महिलाओं ने दिया अपना योगदान

1. देश की देसी गर्ल भले ही विदेशी बाबू की बीवी बनी हो लेकिन आत्मा आज अपने देश से ही जुड़ी है देश में संकट आया तो प्रियंका चोपड़ा इसमें भारत के साथ खड़ी हुई उन्होंने 1 लाख डालर डोनेट किए। हालांकि वह अलग अलग संस्थाओं में चेरिटी करती ही रहती हैं। 

2. इसमें आम नागरिकों की तरह, पीएम की मां हीराबेन ने भी दान किया है उन्होंने अपनी सेविंग्स में से 25,000 रूपए देश के लिए डोनेट किए। 

3. महान गायिका लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सरकार को 25 लाख रूपए का दान दिया।

मिसाल: 82 साल की 'दरियादिल अम्मा', कोरोना को हराने के लिए दी अपनी जमा पूंजी

4. 82 साल की अम्मा ने अपनी पेंशन की जमा पूंजी सरकार को दान की। उन्होंने 1 लाख रुपए का दान किया जो कि बहुत बड़ी बात है। 

5. वहीं अनुष्का शर्मा ने 3 करोड़ कोरोना से निपटने के लिए सरकार को दिए।

6. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पीएम केयर फंड में 21 लाख रुपए डोनेट किए।

7. एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी ने 1 करोड़ रूपए दान दिए। 

इसी लिस्ट में आलिया, कैटरीना, कृति सेनन, माधुरी दीक्षित सैफ की लाडली सारा अली खान का नाम भी शामिल हैं, यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल अंकाउट पर शेयर की लेकिन राशि कितनी की इसकी जानकारी नहीं है। माधुरी लिखती है कि, ' हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए ताकि इस लड़ाई को जीता जा सके'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static