कर्नल सोफिया कुरैशी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी- हर हमले का भरत देगा मुहंतोड़ जवाब

punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 06:28 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत -पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर एक विशेष प्रेस बीफ्रिंग आयोजित की गई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी,कर्नल सोफिया कुरैशी  और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दोनों देशों के बीच चल रहे हालातों की विस्तार से जानकारी दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कहना है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के साथ ही सीमा के उस पार (पाकिस्तान) से स्थिति को बिगाड़ना शुरू हो गया था। भारत पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब दे रही हे। 


कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात हुई प्रेस वार्ता में भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को संतुलित बताया था। भारत ने बताया था कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है। साथ ही दोहराया गया कि भारत में किसी भी सैन्य लक्ष्य पर हमले का उचित जबाव दिया जाएगा। 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में स्थित कई सैन्य ठिकानों जैसे अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया"। 


कर्नल सोफिया ने आगे कहा- "इन हमलों को वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। इन हमलों का मलबा कई स्थानों से बरामद हुआ, जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है।" उन्होंने कहा-  "आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से रही है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।"


विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा- "पाकिस्तान ने LoC के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय सशस्त्र बल गैर-वृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते कि इसका पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मान किया जाए।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static