"15 साल तक दिखी नहीं, अब पैसों के लिए रो रही हो..." करिश्मा कपूर पर सौतन ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 04:25 PM (IST)

नारी डेस्क: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं तथा ‘‘उन्हें और क्या चाहिए?'' संजय और करिश्मा के बच्चों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी है और आरोप लगाया कि प्रिया ने जायदाद पर कब्जा करने के लिए संजय कपूर की वसीयत रची है।

PunjabKesari
करिश्मा के बच्चों पर उठे सवाल

इन दावों का विरोध करते हुए प्रिया के वकील ने कहा-‘‘ऐसा नहीं है कि लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है।'' उन्होंने कहा कि वसीयत पंजीकृत नहीं थी, लेकिन यह ‘अवैध' नहीं है।  जज ने जब पूछा था कि क्या वसीयत पंजीकृत की गई थी तो वकील ने कहा, ‘‘यह पंजीकृत नहीं है। Unregistered होने से इसकी प्रकृति समाप्त नहीं होती। वकील ने कहा-  प्रिया के दिवंगत पति ने एक ट्रस्ट भी बनाया था, ट्रस्ट के दस्तावेज़ों के तहत 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति बच्चों के नाम कर दी गई थी। मुकदमे से महज छह दिन पहले यह सब रोना-धोना चल रहा है। करिश्मा के बच्चाें को ट्रस्ट से 1900 करोड़ रुपये मिले। वे और क्या चाहते हैं?'' 


प्रिया कपूर को नोटिस जारी

इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों- समायरा कपूर (20) और नाबालिग बेटे (15) द्वारा दायर एक याचिका दर्ज की, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई थी। अदालत ने साथ ही, बच्चों की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया और सुनवाई नौ अक्टूबर तक स्थगित कर दी। न्यायाधीश ने कहा- ‘‘नोटिस जारी किया जाए। दो हफ्ते में जवाब दिया जाए, उसके एक हफ्ते बाद प्रत्युत्तर दें ।'' 

PunjabKesari
करिश्मा कपूर  पर उठे सवाल 

वकील ने संजय के साथ पहले चल रहे करिश्मा के तलाक के मामले का भी उल्लेख किया। उन्हाेंने प्रिया की तरफ से कहा- करिश्मा कपूर के साथ तलाक का पूरा विवाद सु्प्रीम कोर्ट में खत्म हुआ था, मैं उनकी विधवा हूं, संजय कपूर की मौत के समय मैं उनकी कानूनी तौर पर पत्नी थी। उस वक्त आप कहां थी, आपके पति ने तो आपको काफी पहले छोड़ दिया था।   इस बीच, संजय की मां रानी कपूर ने भी वसीयत को चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास कुछ नहीं बचा और पूरी प्रक्रिया ‘अपवित्र' रही। याचिका में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत का जिक्र किया, न ही प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व का जिक्र किया''। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static