उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, चमोली के नंदानगर में आपदा, कई घर तबाह...
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 09:52 AM (IST)

नारी डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में अचानक बादल फटने की भयावह घटना ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है और स्थानीय लोग मुश्किलों में घिर गए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया है, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके। इस प्राकृतिक आपदा ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
क्या हुआ घटना स्थल पर?
चमोली के नंदानगर इलाके के कुंतरी और लंगाफली गांवों में बादल फटने और भारी बारिश से मलबा और पानी घरों के अंदर घुस गया है। लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और कई परिवार मुश्किल में फंसे हैं। इलाके में अचानक आई इस आपदा ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है।
VIDEO | Uttarakhand: Mussoorie-Dehradun road blocked due to heavy rain and landslides. Administration is monitoring the situation and advised people to observe caution while travelling.#UttarakhandRains #UttarakhandNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/AgA723FP87
लापता और बचाए गए लोग
रेस्क्यू टीमों के अनुसार अब तक दो लापता लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन करीब दस लोग अभी भी लापता हैं। उनके खोजबीन के लिए बचाव दल पूरी तेजी से काम कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। इस घटना के बाद चमोली में बद्रीनाथ हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। अधिकारियों ने लोगों से क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami tweets, "...Heavy rainfall in the Nandan Nagar Ghat area of Chamoli district has caused damage to nearby houses. Local administration, SDRF, and police teams have reached the spot immediately and are engaged in relief and rescue operations. I am… pic.twitter.com/hSJTqEBEVv
— ANI (@ANI) September 18, 2025
मुख्यमंत्री धामी का दुख व्यक्त
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य तीव्र गति से करने और सभी लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने का निर्देश दिया है। पुलिस, NDRF और स्थानीय प्रशासन मिलकर 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को खोजने में जुटे हैं। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।
#WATCH | Uttarakhand | Six buildings were destroyed by debris due to a cloudburst and heavy rain in the Kuntri Lagafali ward of Nandanagar, Chamoli. The Chamoli district administration has intensified relief and rescue operations at the site. Panic gripped the area, fear gripped… pic.twitter.com/s8UC5k76dO
— ANI (@ANI) September 18, 2025
उत्तराखंड की इस खूबसूरत भूमि में इस तरह की आपदाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि सुरक्षित रहें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।