भाई दूज स्पेशल: चॉकलेट फ्रोज़न फिरनी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 09:41 AM (IST)

त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली के बाद भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए कुछ खास डेजर्ट बनाने की सोच रहे हैं तो आप चॉकलेट फ्रोज़न फिरनी बना सकती है। यह बनाने में आसान होने के साथ आपके भाई को पसंद भी आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

दूध- 2 लीटर 
घी- 200 ग्राम 
काजू- 200 ग्राम 
इलाइची पाउडर- 2 ग्राम
चावल का पाउडर- 100 ग्राम
गुड़ पाउडर- 400 ग्राम 

गार्निशिंग के लिए

पिस्ता (कटे हुए)
अनार के दाने

PunjabKesari

वि​धि:

1. एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच लगातार 20 मिनट उबालें।
2. अब चावल का पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
3. इसमें घी व गुड़ पाउडर डालकर धीमी आंच पर 8 मिनट तक पकाएं‌‌।
4. अब इसमें इलाइची पाउडर और काजू  डालकर मीडियम आंच पर 5 मिनट तक चलाएं।
5. आखिर में इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें।
6. इसे मोल्ड में भर कर फ्रिजर में रखें।
7. इसके सेट होने के बाद मोल्ड से निकालकर पिस्ता और अनार दाने से गार्निश करें।
8. लीजिए आपकी फ्रोजन फिरनी बन कर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static